आजमगढ़: 1 लाख का इनामी शातिर बदमाश मुस्तफिजूल रहमान पुलिस एनकाउंटर में ढेर, STF का 1 सिपाही घायल

मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पर हत्या और हत्या के प्रयास और पुलिस हिरासत से फरार होने समेत 10 मुकदमे दर्ज थे. देर रात आजमगढ़ में मुठभेड़ हुई जिसमें मुस्तफिजूल मारा गया और उसके खौफ का अंत कर दिया गया. बदमाश पर 2021 में हत्या के मामले के चलते 1 लाख का इनाम घोषित हुआ था. बसपा नेता कलमुद्दीन हत्या कांड का मुस्तफिजूल मुख्य आरोपी था. गोरखपुर जीके के खोराबार क्षेत्र के रामनगर करजहा के पास यह मुठभेड़ हुई है.

Jul 14, 2026 - 11:43
0 24
आजमगढ़: 1 लाख का इनामी शातिर बदमाश मुस्तफिजूल रहमान पुलिस एनकाउंटर में ढेर, STF का 1 सिपाही घायल

शातिर बदमाश मुस्तफिजूल रहमान उर्फ बाबू को एसटीएफ ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया. मुठभेड़ में एसटीएफ का एक सिपाही महेंद्र सिंह भी घायल हुआ है. मौके से 32 बोर की एक पिस्टल, बाइक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं. 


मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पर हत्या और हत्या के प्रयास और पुलिस हिरासत से फरार होने समेत 10 मुकदमे दर्ज थे. देर रात आजमगढ़ में मुठभेड़ हुई जिसमें मुस्तफिजूल मारा गया और उसके खौफ का अंत कर दिया गया.


बदमाश पर 2021 में हत्या के मामले के चलते 1 लाख का इनाम घोषित हुआ था. बसपा नेता कलमुद्दीन हत्या कांड का मुस्तफिजूल मुख्य आरोपी था. गोरखपुर जीके के खोराबार क्षेत्र के रामनगर करजहा के पास यह मुठभेड़ हुई है.

मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू का आपराधिक रिकॉर्ड -


2003: मेहनगर थाने में चोरी (धारा 379) का मुकदमा दर्ज.

2008: हत्या की कोशिश, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का केस दर्ज.

2011: हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज. इसी साल से आरोपी फरार चल रहा था.

2012: हत्या और साजिश का केस दर्ज. 

2013 में कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 और 83 सीआरपीसी की कार्रवाई की. 

आरोपी 2012 से फरार था.

2021: हत्या और साजिश के एक और मामले में मुकदमा दर्ज हुआ. इसी केस में आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया. इसी साल उसके खिलाफ धारा 174-ए और धमकी (धारा 506) का एक-एक और मुकदमा भी दर्ज हुआ.

2024: बीएनएस की गंभीर धाराओं में दो और केस दर्ज हुए. इसी दौरान आरोपी महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण जिले में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था.

2026: हरदोई के बिलग्राम थाने में चोरी से जुड़े मामले में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User