15 किमी तक कार पर डंडे-रॉड बरसाते रहे शौहदे; महिला को छेड़ा, परिवार को दौड़ाया

नासिक के इगतपुरी स्थित भावली डैम और झरने के पास रविवार को घूमने गए एक परिवार के साथ उस समय भयावह घटना घटी, जब महिला सदस्य से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने पूरे परिवार पर अटैक कर दिया. आरोपियों ने परिवार की कार का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया और चारों तरफ से कार में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान भयभीत परिवार किसी तरह सड़क पर जान बचा पाया.

Jul 14, 2026 - 11:13
0 27
15 किमी तक कार पर डंडे-रॉड बरसाते रहे शौहदे; महिला को छेड़ा, परिवार को दौड़ाया

महाराष्ट्र के नासिक से बेहद भयावह घटना सामने आई है. यहां एक महिला को छेड़ने के बाद शौहदे इस कदर हिंसक हो गए कि उन्होंने पूरे परिवार को दौड़ा दिया. कार से किसी तरह बचकर भागते परिवार का शौहदों ने करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया और उस पर डंडे व लोहे की रॉड से भीषण हमला किया. काफी देर तक नासिक की सड़कों पर गुंडई का ये हिंसक सीन चलता रहा.

बता दें कि नासिक के इगतपुरी स्थित भावली डैम और झरने के पास रविवार को घूमने गए एक परिवार के साथ उस समय भयावह घटना घटी, जब महिला सदस्य से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने पूरे परिवार पर अटैक कर दिया. आरोपियों ने परिवार की कार का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया और चारों तरफ से कार में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान भयभीत परिवार किसी तरह सड़क पर जान बचा पाया.

जानकारी के अनुसार, भगवत परिवार की एक महिला सदस्य को आसपास मौजूद कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, सीटी बजाई और उसके साथ छेड़छाड़ की. जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी आक्रामक हो गए और परिवार को धमकी देने लगे. किसी तरह परिवार कार में बैठकर वहां से निकल गया, लेकिन आरोपियों की मजाल देखिए कि वे सभी उस कार के पीछे लग गए और कई किलोमीटर तक कार पर हमला करते रहे.

भगवत परिवार के अनुसार, हमला शुरू होते ही उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए मौके से कार दौड़ा दी लेकिन आरोपी लगभग 10 से 15 किलोमीटर तक उनका पीछा करते रहे और कई जगह उन्हें रोककर हमला करने का प्रयास किया. इस घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया है.


वहां से बचकर लौटे पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर नासिक में मामला दर्ज कर लिया गया है.फिलहाल नासिक शहर और ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. मामले की जांच जारी है.

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 3
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User