उद्धव की शिवसेना में सुनाई दे रही AAP जैसी बगावत की आहट? क्या होगा हाल 

Apr 26, 2026 - 09:15
0 2
उद्धव की शिवसेना में सुनाई दे रही AAP जैसी बगावत की आहट? क्या होगा हाल 


आम आदमी पार्टी का हाल सब देख चुके हैं. राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ चुके हैं. दिल्ली-पंजाब की तरह अब महाराष्ट्र में भी ऐसी ही हलचल देखने को मिल रही है. जी हां, उद्धव ठाकरे की शिवसेना में मीटिंग-मीटिंग से खलबली मच गई है. 

करीब 4 साल पहले एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना दो हिस्सों में बंट गई थी. शिंदे के चलते उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री वाली अपनी कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी. अब चार साल बाद उद्धव वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) एक और बड़ी टूट के कगार पर खड़ी नजर आ रही है.


उद्धव सेना में भी आम आदमी पार्टी जैसी ही आहट सुनाई दे रही है. जी हां, इसकी वजह यह है कि हाल ही में कम से कम तीन यूबीटी सांसदों ने दूसरी पार्टियों के नेताओं से ‘शिष्टाचार’ मुलाकातें की हैं.


एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उद्धव ठाकरे की शिवसेना में सबकुछ सही नहीं चल रहा है. इस बात को और बल तब मिला, जब संजय जाधव ने मुंबई में उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ में हुई एक अहम बैठक में हिस्सा नहीं लिया. 

उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों की एक और बैठक में भी शिरकत नहीं की, जिसे पार्टी नेतृत्व ने ‘सेना भवन’ में बुलाया था. संजय जाधव तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और मराठवाड़ा इलाके में पार्टी का एक जाना-माना चेहरा हैं. इसके कारण ही ऐसा लग रहा है कि अब शिवसेना का ठाकरे गुट एक और टूट की ओर बढ़ रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User