Amritpal Singh Arrested: 'अमृतपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये सरेंडर नहीं', IGP का बड़ा बयान, प्लेन से ले जाया जा रहा डिब्रूगढ़ जेल

आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के बारे में हमारे पास पक्की खबर थी. उसने सरेंडर नहीं किया है. पुलिस टीम ने रोड़े गांव को चारों तरफ से घेर लिया था. अमृतपाल सिंह के पास कोई चारा नहीं बचा था.

Apr 23, 2023 - 05:52
0 64
Amritpal Singh Arrested: 'अमृतपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये सरेंडर नहीं', IGP का बड़ा बयान, प्लेन से ले जाया जा रहा डिब्रूगढ़ जेल

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के अरेस्ट होने पर बड़ा खुलासा किया है. आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के बारे में हमारे पास पक्की खबर थी. उसने सरेंडर नहीं किया है. पुलिस टीम ने रोड़े गांव को चारों तरफ से घेर लिया था. अमृतपाल सिंह के पास कोई चारा नहीं बचा था.

हमारी टीम गुरुद्वारे के अंदर नहीं गई. गुरुद्वारे की पवित्रता का पूरा ध्यान रखा गया. पुलिस ने अमृतपाल को आज सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर अरेस्ट किया गया. 

अमृतपाल सिंह को विशेष विमान से असम के लिए रवाना कर दिया गया है. उसे डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा. पंजाब की जनता ने शांति बनाई रखी है. इसके लिए वो बधाई की पात्र है. पंजाब में शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है.

पहले कहा जा रहा था कि अमृतपाल सिंह ने मोगा पुलिस के सामने देर रात सरेंडर किया है, लेकिन बाद में पंजाब पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया है. उसे मोगा के रोड़ेवाल गुरुद्वारे से पकड़ा गया है, जहां उसे पुलिस उसे अमृतसर ले गई है. अमृतपाल को पंजाब पुलिस असम के डिब्रूगढ़ लेकर निकल गई है. उसे बठिंडा एयरपोर्ट से स्पेशल प्लेन से डिब्रूगढ़ लाया जा रहा है. बठिंडा एयरपोर्ट पर ही उसका मेडिकल चेकअप हुआ है.

आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द्र बना हुआ है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई आशंका नहीं है. अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA के वारंट जारी हुए थे जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी NSA के अधीन हुई है. 

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखी जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं. हमने ऑपरेशन चलाकर सुबह 6:45 पर गिरफ्तार किया था.

बता दे कि पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि आज सुबह पौने सात बजे अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया. हमें इंटेलिजेंस मिला था कि वह गुरुद्वारा के अंदर मौजूद है, जिसके बाद पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में हमने पूरे गांव को घेर लिया था. हमने गुरुद्वारे की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. अमृतपाल की गिरफ्तारी एनएसए के तहत हुई है.

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User