पति से मिलकर पत्नी ने अपने प्रेमी को रास्ते से हटाया, पति की बाइक से प्रेमी की बॉडी ठिकाने लगाने पहुंची प्रेमिका

मुन्ना के गांव की रहने वाली सीता की शादी राहुल शर्मा नाम के युवक से हुई थी। लेकिन शादी से पहले सीता और मुन्ना के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन मुन्ना खुद सीता का मुंहबोला भाई बताकर सीता से मिलने उसके ससुराल जाता रहता था। युवती का पति जो मुंबई रहकर मजदूरी करता है। जब वह दिवाली पर गांव आया तो उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी हो गई।

Dec 19, 2022 - 19:07
0 255
पति से मिलकर पत्नी ने अपने प्रेमी को रास्ते से हटाया, पति की बाइक से प्रेमी की बॉडी ठिकाने लगाने पहुंची प्रेमिका

अवैध संबंध हमेशा बड़े अपराध को जन्म देता है, और आजकल ऐसे अपराध कुछ ज्यादा ही बढ़ गए है। इसका खामियाजा एक प्रेमी को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी है। 

बता दे एक शादीशुदा महिला ने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया है।  हत्या के बाद शव को 24 घंटे घर में छुपाकर रखा था।  अगले दिन गांव से सात किमी दूर सहजनवां क्षेत्र में रेगुलेटर के पास बांध किनारे बोरे में भरकर शव को फेंक दिया।  महिला शव लेकर बाइक पर बैठी थी और पति बाइक चला रहा था। 

मामला गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के खरपुतहरा ग्राम का है, जहां 14 दिसंबर को बंधे के किनारे बोरे में पुलिस को एक 28 वर्षीय युवक की लाश मिली थी। शव की शिनाख्त के बाद परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले का खुलासा होने के बाद लोग हैरान हैं।

गोरखपुर पुलिस ने हत्या की मिस्ट्री को सुलझाते हुए खुलासा किया। मृतक मुन्ना जो खोराबार थाना क्षेत्र के टिकर लालपुर का रहने वाला था। उसका संबंध गांव की ही एक युवती से था, जिसकी शादी पीपीगंज में राहुल शर्मा से हुई थी। शादी के बाद भी मुन्ना का उस युवती के पास आना जाना था। युवती का पति जो मुंबई रहकर मजदूरी करता है। जब वह दिवाली पर गांव आया तो उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना के गांव की रहने वाली सीता की शादी राहुल शर्मा नाम के युवक से हुई थी।  लेकिन शादी से पहले सीता और मुन्ना के बीच  प्रेम संबंध थे। लेकिन मुन्ना खुद सीता का मुंहबोला भाई बताकर सीता से मिलने उसके ससुराल जाता रहता था। 

पत्नी के अवैध सम्बन्धो का जब पति राहुल को पता चला तो पति ने पत्नी को दवाब में लेकर प्रेमी के खिलाफ एक खौफनाक साजिश रच डाली, और 12 तारीख की रात पत्नी से फोन करवाकर धोखे से प्रेमी को अपने घर बुलाया जहां उसे खूब शराब पिलाई गई। जब प्रेमी मुन्ना नशे में बेसुध हो गया तो पत्नी के सहयोग से लोहे की रॉड द्वारा सर पर प्रहार कर बेरहमी से प्रेमी मुन्ना की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, पति पत्नी ने प्रेमी की लाश को एक दिन और एक रात तक अपने घर में ही रखा। दूसरे दिन रात होने पर दोनो ने लाश को बोरे में भरकर बाइक से लगभग 6 किलोमीटर दूर सहजनवा थाना क्षेत्र के खरपुतहरा बंधे पर फेंक दिया। खास बात यह है कि इस दौरान बाइक महिला का पति राहुल चला रहा था और प्रेमिका अपने प्रेमी मुन्ना की लाश को अपने आगोश में लेकर बैठी थी जो बेखौफ होकर प्रेमी की लाश को ठिकाने लगाने जा रही थी।

मीडिया के हवाले से एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि सहजनवा पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी दौरान किसी मुखबिर ने सूचना दी कि मृतक युवक को पीपीगंज के बेलघाट गांव में अक्सर आरोपितों के घर देखा जाता था। पुलिस आरोपितों के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाई। पूछताछ के दौरान दोनों पति-पत्नी टूट गए, और अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और रॉड को भी बरामद कर, पति पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 2
Angry Angry 3
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User