Pathan Controversy- हिंदू महासभा के बाद अब मुस्लिम पक्ष भी पठान विवाद में शामिल, मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा

आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने NHRC यानी राष्ट्रिय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल उन्होंने अपने शिकायत में फिल्म से बेशर्म रंग गाने को ही हटाने की मांग की है। 'जिसे लोग भगवा बोल रहे हैं, वह दरअसल मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत मायने रखता है। यह मुस्लिम समुदाय के लिए चिश्ती रंग भी है।'

Dec 19, 2022 - 13:55
0 101
Pathan Controversy- हिंदू महासभा के बाद अब मुस्लिम पक्ष भी पठान विवाद में शामिल, मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा

फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को रिलीज हुए हफ्ताभर ही हुआ है, हालाँकि देखते ही देखते विवाद चरम पर पहुंच गया है। पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने पर उठा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।  पहले हिंदू संगठनों ने गाने के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताकर, उसे एडिट करने की मांग की   जा रही थी।  लेकिन अब इस कॉन्ट्रोवर्सी में  आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने एंट्री ले ली है।  मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। 

आपको बता दें कि हर ओर से गाने के खिलाफ विरोध दर्ज किया जा रहा है। दरअसल बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण भगवा बिकिनी पहने शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। यह बात कई संगठनों को नागवार गुजरी है। वहीं भगवा बिकिनी आउटफिट और सीन्स पर एतराज जताते हुए अब आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान भी इसे अपने धर्म का अपमान बता रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने NHRC यानी राष्ट्रिय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल उन्होंने अपने शिकायत में फिल्म से बेशर्म रंग गाने को ही हटाने की मांग की है।

शिकायत में कहा गया कि- 'जिसे लोग भगवा बोल रहे हैं, वह दरअसल मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत मायने रखता है। यह मुस्लिम समुदाय के लिए चिश्ती रंग भी है।' इसी के साथ शिकायत में फिल्म का गाना हिंदू मुस्लिम एकता की भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया है। आपको बता दें कि फिल्म के गाने पर विवाद रिलीज के बाद से ही जारी है। इसमें सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका के भगवा बिकिनी को आपत्तिजनक बताया था। इसी के साथ बेशर्म रंग गाने को दूषित मानसिकता वाला बताया था। 

इसके बाद विश्व हिंदू परिषद, वीर शिवाजी समूह ने विरोध करते हुए अपनी नाराजगी जताई थी।  वहीं विरोध के अब इस सिलसिले में मुस्लिम पक्ष भी शामिल हो चुका है।  इतने विरोध को देखते हुए शाहरुख खान ने भी कोलकाता के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से जवाब दिया था।  शाहरुख ने कहा था कि मौसम बदलने वाला है, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए।  वहीं सोशल मीडिया पर बायकॉट होती हिंदी फिल्मों के ट्रेंड पर भी जवाब दिया था।  फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को थियेटर्स में रिलीज होगी।  

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 4
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User