लड़के के जेल जाने पर लड़की का दूसरे से शुरू हुआ अफेयर, बाहर आते ही प्रेमी ने किया ये काण्ड

महेश के जेल जाने के बाद लड़की का अफेयर दूसरे लड़के से शुरू हो गया था. जेल से बाहर आते ही महेश ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया. उसने मिलने से मना कर दिया और बताया कि वह दूसरे लड़के से प्यार करती है. लड़की वहां अपनी छोटी बहन के साथ पहुंची, तो आरोपी ने चाकू से दोनों के ऊपर हमला कर दिया.

Mar 31, 2023 - 16:37
0 243
लड़के के जेल जाने पर लड़की का दूसरे से शुरू हुआ अफेयर, बाहर आते ही प्रेमी ने किया ये काण्ड

छत्तीसगढ़ के भिलाई में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की को चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. साथ ही उसकी छोटी बहन पर भी हमला कर घायल कर दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.वहीं, मृतक की घायल छोटी बहन का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, वारदात शीतला मंदिर इंदिरा नगर में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुई.
आरोपी 20 साल का महेश यादव है. उसने जिन दो लड़कियों पर जानलेवा हमला किया, उसमें से 15 साल की बड़ी बहन के साथ उसका अफेयर चल रहा था. महेश कुछ महीने पहले चोरी के मामले में जेल गया था. वह एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था.
महेश के जेल जाने के बाद लड़की का अफेयर दूसरे लड़के से शुरू हो गया था. जेल से बाहर आते ही महेश ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया. उसने मिलने से मना कर दिया और बताया कि वह दूसरे लड़के से प्यार करती है. अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है. इसी बात की रंजिश महेश के मन में थी. जवारा विसर्जन के दिन उसने लड़की को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया.
लड़की वहां अपनी छोटी बहन के साथ पहुंची, तो आरोपी ने चाकू से दोनों के ऊपर हमला कर दिया. इसमें छोटी बहन बुरी तरह घायल हो गई. वहीं, बड़ी बहन के सीने में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महेश ने जिस समय हत्या की वारदात को अंजाम दिया, उस समय वह नशे में था. 
हत्या करने के बाद वह मौके से भाग गया और पास के ही स्कूल की छत पर जाकर सो गया. पुलिस ने महेश को पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए. वारदात के चंद घंटों के बाद ही महेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
मामले में एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया, "सुपेला थाना के अंतर्गत गुरुवार को सरफिरे आशिक ने एक नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस दौरान बचाने आई छोटी बहन के ऊपर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. पुलिस ने चंद घंटे के अंदर ही कातिल को पकड़ लिया है. उसके खिलाफ धारा 302 और आईपीसी के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया है."

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 3
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User