जिस कमरे में थे श्रद्धा के टुकड़े उसी में दूसरी लड़की से इश्क़ फरमा रहा था आफताब और हिंदू-मुस्लिम दरकिनार कर छोड़ा था घर

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उसने जिस तरीके से श्रद्धा को मारा, वह बेहद शातिराना है। आफताब ने श्रद्धा को मारने की प्लानिंग काफी पहले से कर ली थी। इसके लिए वह इंटरनेट पर लोगों को मारने और पुलिस से बचने के तरीके ढूंढता था। जब आफताब ने श्रद्धा को मारकर शव के टुकड़े फ्रिज में संभाल कर रखे थे, उस दौरान वह किसी दूसरी लड़की को भी डेट कर रहा था और उसी घर पर उसके साथ रंगरेलिया मना रहा था।

जिस कमरे में थे श्रद्धा के टुकड़े उसी में दूसरी लड़की से इश्क़ फरमा रहा था आफताब और हिंदू-मुस्लिम दरकिनार कर छोड़ा था घर

श्रद्धा विकास वॉकर को मौत के घाट उतारकर शव के 35 टुकड़े कर देने वाले 'कसाई' आफताब अमीन पूनावाला की असलियत लगातार सामने आ रही है। इस बार जो जानकारी सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट है कि जब आफताब ने श्रद्धा को मारकर शव के टुकड़े फ्रिज में संभाल कर रखे थे, उस दौरान वह किसी दूसरी लड़की को भी डेट कर रहा था और उसी घर पर उसके साथ रंगरेलिया मना रहा था। खुद को फूड ब्लॉगर और सोशल एक्टिविस्ट बताने वाले आफताब के बारे में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उसने जिस तरीके से श्रद्धा को मारा, वह बेहद शातिराना है। आफताब ने श्रद्धा को मारने की प्लानिंग काफी पहले से कर ली थी। इसके लिए वह इंटरनेट पर लोगों को मारने और पुलिस से बचने के तरीके ढूंढता था। 

पालघर जिले के वसई की मूलनिवासी श्रद्धा वालकर कोरोना काल में मां की मृत्यु के बाद 15 दिन के लिए अपने घर आई थी। उसके बाद फिर वह मुंबई नहीं लौटी। दिल्ली जाने से पहले वह माता-पिता के विरोध के बावजूद आफताब अमीन पूनावाला के साथ लिव इन पार्टनरशिप में रहने चली गई थी।  साल 2020 में कोरोना महामारी में श्रद्धा की मां की मौत हो गई। उसके बाद श्रद्धा यहां आई थी। तब श्रद्धा के पिता ने उससे आफताब का साथ छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह यह कहकर दिल्ली चली गई कि उसे उत्तर भारत घूमने जाना है।  

श्रद्धा ने बात नहीं मानी थी। इसलिए पिता ने कई महीनों तक उससे बात नहीं की। श्रद्धा के पिता ने पुलिस को बताया है कि शुरुआत में पत्नी ने उन्हें श्रद्धा के आफताब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने जाने की बात बताई थी। पत्नी ने बहुत समझाया। कहा कि, हम हिंदू और लड़का मुसलमान है। फिर भी वह नहीं मानी। उस समय पिता के मना करने पर श्रद्धा ने जवाब दिया था कि मैं 25 साल की हो गई हूं और मुझे अपने जीवन के बारे में फैसले लेने का पूरा अधिकार है। यह कहकर घर से निकल गई थी। 

बता दे कि श्रद्धा वॉकर के कत्ल के इल्जाम में उसके लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 6 महीने पहले अंजाम दिए इस हत्याकांड में आफताब ने पहले श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या की। फिर धारदार हथियार से शव के 35 टुकड़े कर दिए। शव को फ्रिज में संभाला और फिर रात को तकरीबन 2 बजे वह शव के दो टुकड़ों को लेकर निकलता और ठिकाने लगाता। 

एक प्रसिद्द अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा के शव के टुकड़े करके जब आफताब ने फ्रिज में अंग संभाल कर रखे थे। उसी वक्त वह दूसरी लड़की को डेट भी कर रहा था। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह कथित तौर पर किसी दूसरी लड़की को साउथ दिल्ली के महरौली में अपने किराये के कमरे पर डेट के लिए लेकर आया था।  

सूत्रों  के हवाले से दिल्ली पुलिस का कहना है कि आफताब ने बंबल ऐप के जरिए दूसरी लड़की से नजदीकियां बनाई थी। दूसरी लड़की साइकोलॉजिस्ट बताई जा रही है। हालांकि पहचान उजागर नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि आफताब ने इसी डेटिंग एप के जरिए श्रद्धा से भी पहचान शुरू की थी। जिसके बाद श्रद्धा और आफताब का इश्क परवान चढ़ा था। 

पुलिस का यह भी कहना है कि श्रद्धा को मारने के लिए आफताब लंबे समय से प्लानिंग कर रहा था। इसके लिए उसने कई क्राइम शो और कई हॉलीवुड वेब सीरीज से मारने की योजना सीखी। इतना ही नहीं वह घंटों इंटरनेट पर यह भी जानने की कोशिश करता था कि ऐसा क्या करके वो पुलिस से बच सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधी चाहे कितनी बड़ी योजना बना ले, वो पकड़ा जरूर जाता है।