शर्मनाक: पंजाब में NRI का किया किडनैप, बनाई आपत्तिजनक वीडियो और मांगी 20 करोड़ की फिरौती

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस मामले में बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पीड़ित व्यक्ति से अमेरिका में 10 साल पहले हुई एक घटना का बदला लिया है। 

Sep 04, 2023 - 21:06
Updated: 3 years ago
0 61
शर्मनाक: पंजाब में NRI का किया किडनैप, बनाई आपत्तिजनक वीडियो और मांगी 20 करोड़ की फिरौती

पंजाब के फाजिल्का से बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक अमेरिकी NRI और किडनैप कर लिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की। मामला यही ख़त्म नहीं हुआ। आरोपियों ने मारपीट के बाद पीड़ित के कपड़े उतारकर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। ऐसा ना करने पर उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अब इस मामले में एक महिला समेत एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस मामले में बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पीड़ित व्यक्ति से अमेरिका में 10 साल पहले हुई एक घटना का बदला लिया है। 

इस घटना के मास्टरमाइंड गुरविंदर ने बताया कि उसका भाई और भाभी 10 वर्ष पहले अमेरिका गए थे। जहां महिला इस एनआरआई व्यक्ति के स्टोर पर काम करती थी और उक्त व्यक्ति के द्वारा उस पर बुरी नीयत रखते छेड़छाड़ करने की कोशिश की। वह उस दिन के बाद से ही उसके भारत लौटने और इस घटना का बदला लेने का इंतजार कर रहे थे और 10 साल बाद उक्त व्यक्ति भारत आया तो उसे किडनैप कर अपना बदला लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 3
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User