पति के साथ अफेयर का था शक: इसी शक के चलते बड़ी बहन ने छोटी बहन को मारी गोली 

बड़ी बहन सोनू ने अपनी छोटी बहन, जिसका नाम सुमाइला है, के सिर पर पिस्तौल के बट से हमला किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनू को शक था कि सुमाइला का उसके पति के साथ अफेयर है. यह दोंनों बहनें पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क में बुलंद मस्जिद इलाके में रहती हैं.

Mar 16, 2026 - 14:58
Updated: 3 months ago
0 45
पति के साथ अफेयर का था शक: इसी शक के चलते बड़ी बहन ने छोटी बहन को मारी गोली 

दिल्ली में एक 30 वर्षीय महिला को अपनी बहन के चेहरे पर गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला सोनू पर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं. शास्त्री पार्क थाने में यह मामला दर्ज कराया गया है. 

पुलिस के अनुसार, बड़ी बहन सोनू ने अपनी छोटी बहन, जिसका नाम सुमाइला है, के सिर पर पिस्तौल के बट से हमला किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनू को शक था कि सुमाइला का उसके पति के साथ अफेयर है. यह दोंनों बहनें पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क में बुलंद मस्जिद इलाके में रहती हैं.

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने बताया कि 20 वर्षीय सुमाइला ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी बड़ी बहन ने बुधवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे देशी पिस्तौल से उसे गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की.

टिर्की ने बताया कि छर्रे सुमाइला के चेहरे पर लगे. इसके बाद सोनू ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर कई बार वार किए. शिकायत के बाद आरोपी 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User