गुप्त फोन ने खोला हत्या का राज, पुलिस ने जमीन से निकाला शव, हैरान कर देगी ये वारदात  

एक गुप्त फोन आया और कुणाल के हत्या की बात कही. फोन करने वाले ने उसने कहा कि कुणाल को मारकर नहर के पास दफना दिया है. तुरंत ही हम सब नहर के पास शव को ढूंढने पहुंचे और वहां हमें ताजा मिट्टी दिखी. इसके बाद थाना प्रभारी को फोन पर इसकी सूचना दी.

Aug 14, 2023 - 21:27
0 49
गुप्त फोन ने खोला हत्या का राज, पुलिस ने जमीन से निकाला शव, हैरान कर देगी ये वारदात  

बिहार के छपरा से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के परिजनों ने युवक की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया. युवक दो दिन से लापता था, परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी. बीती रात युवक का शव सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी नहर के पास में जमीन में दफना मिला.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि मृतक कुणाल का गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की के परिजनों ने धोखे से उसे बुलाया और उसकी हत्या कर दी. फिर शव को दफना दिया.

परिजनों ने बताया कि उन्हें एक गुप्त फोन आया और कुणाल के हत्या की बात कही. फोन करने वाले ने उसने कहा कि कुणाल को मारकर नहर के पास दफना दिया है. तुरंत ही हम सब नहर के पास शव को ढूंढने पहुंचे और वहां हमें ताजा मिट्टी दिखी. इसके बाद थाना प्रभारी को फोन पर इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रेमिका के घर वाले पहले भी कई बार इसकी धमकी दे चुके थे.

इस मामले पर SHO ने बताया कि मृतक कुणाल के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है. पूर्व में प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों के बीच इस प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद भी हो चुका है. जब युवक लापता था तो यह लगा कि युवक और युवती दोनों घर छोड़कर फरार हो गए हैं. यही मानकर युवक के परिजन तलाश कर रहे थे. लेकिन जब प्रेमिका ने कुणाल के परिजनों को हत्या की बात बताई तब इस मामले का खुलासा हुआ.

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 4
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User