सुबह-सुबह हुगली तट पर पहुंचे पीएम मोदी; बोले 'बंगाल की आत्मा में बहती है गंगा'

प्रधानमंत्री ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर अपनी नौका विहार की तस्वीरें साझा करते हुए बंगाल की संस्कृति और गंगा के साथ उसके अटूट रिश्ते को रेखांकित किया। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि हर बंगाली के लिए गंगा का स्थान अत्यंत विशेष है और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है।

Apr 24, 2026 - 10:00
0 2
सुबह-सुबह हुगली तट पर पहुंचे पीएम मोदी; बोले 'बंगाल की आत्मा में बहती है गंगा'

बंगाल के चुनावी रण के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक अलग और आध्यात्मिक रूप शुक्रवार सुबह कोलकाता की हुगली नदी के तट पर देखने को मिला।

गुरुवार को नदिया और दक्षिण 24 परगना में विशाल जनसभाओं को संबोधित करने, बेलूर मठ में आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने और हावड़ा की सड़कों पर जनसैलाब के बीच रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री ने रात्रि विश्राम कोलकाता स्थित राजभवन (अब लोकभवन) में किया।

शुक्रवार की अलसुबह वे हुगली के तट पर पहुंचे, जहां उन्होंने न केवल गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की, बल्कि हाथ में कैमरा थामे प्रकृति और जनजीवन के सुंदर दृश्यों को भी कैद किया।

प्रधानमंत्री ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर अपनी नौका विहार की तस्वीरें साझा करते हुए बंगाल की संस्कृति और गंगा के साथ उसके अटूट रिश्ते को रेखांकित किया। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि हर बंगाली के लिए गंगा का स्थान अत्यंत विशेष है और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User