यूपी में 45°C पार तापमान, इन 60 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, जानें कब बदलेगा मौसम

प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि प्रयागराज 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी, आगरा और हमीरपुर जैसे शहरों में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को करीब 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

Apr 25, 2026 - 09:01
0 7
यूपी में 45°C पार तापमान, इन 60 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, जानें कब बदलेगा मौसम


उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी, तेज धूप, गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कईहरे संकट से जूझ रहा है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म हो रही हैं, जिससे हालात और कठिन हो गए हैं। 


मौसम विभाग ने जहां एक ओर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा और महीने के अंत तक कुछ इलाकों में बारिश से राहत मिल सकती है।


प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि प्रयागराज 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी, आगरा और हमीरपुर जैसे शहरों में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 


मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को करीब 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाए हैं। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक मजदूरों के काम करने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा लखनऊ में नगर निगम द्वारा कूलिंग प्वाइंट्स बनाए जा रहे हैं, जहां लोगों के लिए ठंडे पानी और आराम की व्यवस्था की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User