शादीशुदा प्रेमिका प्रेमी के साथ  रही लिव इन में, पति के पास लौटने पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया

विवेक का अपनी ही कॉलोनी में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। दोनों काफी दिनों तक लिव इन में रहे थे। कुछ समय पहले महिला अपने पति के साथ वापस चली गई। इसके बाद उसने विवेक से संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया। फोन कॉल और बातचीत बंद होने से विवेक मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठा लिया।

Apr 25, 2026 - 09:13
0 4
शादीशुदा प्रेमिका प्रेमी के साथ  रही लिव इन में, पति के पास लौटने पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेम-प्रसंग में टूटने के बाद आत्महत्या की नीयत से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

घटना गगोल रोड स्थित कनोहर तिराहे के पास की है, जहां बिहार निवासी विवेक नाम का युवक अचानक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह मेरठ में एक निजी कंपनी में काम करता है और इंदिरापुरम कॉलोनी में किराए पर रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक टावर पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्ला रहा था और अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था।


बताया गया कि विवेक का अपनी ही कॉलोनी में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। दोनों काफी दिनों तक लिव इन में रहे थे। कुछ समय पहले महिला अपने पति के साथ वापस चली गई। इसके बाद उसने विवेक से संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया। फोन कॉल और बातचीत बंद होने से विवेक मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठा लिया।


घटना से पहले युवक अपनी प्रेमिका के घर भी पहुंचा था, लेकिन वहां उसे न तो महिला मिली और न ही कोई संतोषजनक जवाब। आरोप है कि परिजनों ने उसे दोबारा संपर्क न करने की चेतावनी देकर भगा दिया। इसी दौरान उसे महिला के पति के पास वापस जाने की जानकारी मिली, जिससे वह बुरी तरह टूट गया।


गुस्से और निराशा में युवक सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और धमकी देने लगा कि अगर उसकी प्रेमिका नहीं आई तो वह कूद जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश शुरू की। गर्मी को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी भी भिजवाया गया।


करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद पुलिस ने युवक के दोस्तों को मौके पर बुलाया। दोस्तों से बातचीत के बाद युवक धीरे-धीरे शांत हुआ और अंततः नीचे उतरने के लिए राजी हो गया। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर थाने ले जाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक फिलहाल मानसिक तनाव में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User