यहां जानिए पूरी जानकारी - कब शुरू होंगे यूपी कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन? 

यूपी बोर्ड की ओर से बहुत जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

यहां जानिए पूरी जानकारी - कब शुरू होंगे यूपी कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन? 


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कल यानी 23 अप्रैल शाम 4 बजे यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में छात्रों का पास प्रतिशत 90.42 और 12वीं में छात्रों का पास प्रतिशत 80.38 है। बता दें, इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगभग 52 लाख छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

यूपी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बोर्ड रिजल्ट के बाद शुरू हो जाते हैं। फिलहाल कंपार्टमेंट परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यूपी बोर्ड की ओर से बहुत जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्रों के परीक्षा में अच्छे नंबर आए हैं। लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी है, जो एक या दो विषय में असफल होने पर बहुत ज्यादा निराश है। लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस स्थिति से बिल्कुल भी घबराएं नहीं। छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार करने का जल्द ही मौका दिया जाएगा।

जिन छात्रों के यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक या दो विषय में कम नंबर आए हैं या जो छात्र अपने अंकों में सुधार करवाना चाहते हैं। उन छात्रों को यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।