डोनाल्ड ट्रंप की  कब होगी शी जिनपिंग से मुलाकात; जानिए चीन यात्रा की तारीख 

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2017 में चीन की यात्रा की थी। ये यात्रा काफी भव्य थी और चीन ने इसे 'राजकीय यात्रा से भी बढ़कर' करार दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले मार्च महीने के आखिर में चीन की यात्रा करने वाले थे। 

May 11, 2026 - 09:42
0 5
डोनाल्ड ट्रंप की  कब होगी शी जिनपिंग से मुलाकात; जानिए चीन यात्रा की तारीख 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा की तारीख भी सामने आ गई है। सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। 


आपको बता दें कि ट्रंप की ये चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है और दुनिया में अमेरिकी टैरिफ का संकट भी चल रहा है।

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की यात्रा से पहले भविष्यवाणी की थी। ट्रंप ने कहा था कि चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग उन्हें गले लगाएंगे। 


हालांकि, जानकारों की मानें तो अमेरिकी टैरिफ, ईरान में जंग और चीन व अमेरिका के बीच कई क्षेत्रों में टकराव को देखते हुए गर्मजोशी की संभावना कम है। 

हालांकि, ट्रंप ने कई बार कहा है कि वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने को लेकर आशान्वित हैं और उन्हें लगता है कि शी जिनपिंग भी उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

इससे पहले ट्रंप ने चीन को टारगेट किया था और कहा था कि ईरान को हथियार बेचने वाले देशों से आने वाले सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।

इसके कुछ ही दिन बाद ट्रंप ने कहा था कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ईरान को हथियार भेजने की बात से इनकार किया है।


आपको बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2017 में चीन की यात्रा की थी। ये यात्रा काफी भव्य थी और चीन ने इसे 'राजकीय यात्रा से भी बढ़कर' करार दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले मार्च महीने के आखिर में चीन की यात्रा करने वाले थे। 

ईरान से जारी जंग के बीच उनकी इस यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।ट्रंप और शी की अक्टूबर में दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित 'एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग' शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User