ब्रह्मोस की मार से उबर नहीं पाया पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद भी बेचैनी

May 11, 2026 - 09:50
0 4
ब्रह्मोस की मार से उबर नहीं पाया पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद भी बेचैनी


पाकिस्तान की सेना एक बार फिर भारत के खिलाफ बयानबाजी के सहारे अपनी ‘जीत’ का दावा कर रही है. पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि अगर भविष्य में कोई कार्रवाई हुई तो उसके ‘दूरगामी और दर्दनाक परिणाम’ होंगे. भारत के ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने के बाद उनका यह बयान आया है. 


इस बयान से साफ है कि वह पिछले साल ब्रह्मोस से पाकिस्तानी सेना की पिटाई को भूल नहीं पाए हैं. यही कारण है कि वह भारत को गीदड़भभकी देने में लगे हैं. रावलपिंडी स्थित जनरल मुख्यालय (GHQ) में आयोजित एक कार्यक्रम में आसिम मुनीर ने पिछले साल मई में हुए संघर्ष में अपनी जीत बताया.


पिछले साल भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. खासतौर पर ब्रह्मोस मिसाइलों की मदद से पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे पाकिस्तान की सैन्य क्षमता को झटका लगा था. यही वजह है कि अब एक साल बाद भी पाकिस्तान अपनी छवि बचाने के लिए बयानबाजी कर रहा है, जबकि जमीनी सच्चाई कुछ और ही कहानी बयां करती है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User