इन 5 शेयरों ने तो कमाल कर दिया! 5 दिन में करा दी 80% तक कमाई

May 10, 2026 - 09:47
0 6
इन 5 शेयरों ने तो कमाल कर दिया! 5 दिन में करा दी 80% तक कमाई


8 मई को खत्म हुए उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते में, वैश्विक अनिश्चितताओं, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली के बावजूद, भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। 

हालाँकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की लगातार खरीदारी, रुपये में मजबूती और उम्मीद से बेहतर घरेलू कॉर्पोरेट नतीजों ने बाजार के सेंटिमेंट को सहारा दिया। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 414.69 अंक या 0.53% बढ़कर 77,328.19 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 178.6 अंक, या 0.74% बढ़कर 24,176.15 पर पहुंच गया।

वहीं पूरे हफ्ते में 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 80 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। कौन से रहे ये शेयर, आइए जानते हैं।

Omax Auto Share Price

ओमेक्स ऑटो का शेयर पिछले हफ्ते 131.59 रुपये से 237.40 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 80.41 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 11.30 रुपये या 5 फीसदी उछलकर 237.40 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 508.99 करोड़ रुपये है।


California Software Company

कैलिफोर्निया सॉफ्टवेयर का शेयर पिछले हफ्ते 14.20 रुपये से 23.80 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 67.61 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 1.13 रुपये या 5 फीसदी उछलकर 23.80 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 161.66 करोड़ रुपये है।

Mitsu Chem Plast

मित्सु केम प्लास्ट ने पिछले हफ्ते निवेशकों को 52.56 फीसदी रिटर्न दिया और इसका शेयर 111.50 रुपये से 170.10 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 10.75 रुपये या 6.75 फीसदी की तेजी के साथ 170.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 231 करोड़ रुपये है।

Plaza Wires

प्लाजा वायर्स ने पिछले हफ्ते निवेशकों को 46.91 फीसदी रिटर्न दिया और इसका शेयर 40.84 रुपये से 60 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.96 रुपये या 7.07 फीसदी की तेजी के साथ 60 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 264.92 करोड़ रुपये है।

Anuroop Packaging

लिस्ट में आखिरी नाम है Anuroop Packaging का, जिसका शेयर 10.99 रुपये ये 16.14 रुपये पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 46.86 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 2.40 रुपये या 17.47 फीसदी चढ़कर 16.14 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 17.84 करोड़ रुपये है।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User