ऐसे करे मोबाइल से मिनटों में करें स्व-गणना..ये रहा पूरा प्रोसेस; अब जनगणना के लिए नहीं लगेंगे चक्कर

आप घर पर ही मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से self Enumeration की आप se.census.gov.in की वेबसाइट पर जाकर प्रतिभाग कर सकते हैं. जहां सबसे आपसे आपके राज्य का नाम पूछा जाएगा. उसके पश्चात एक कैप्चा आपको भरना होगा. इस कैप्चा को आप सबमिट करेंगे.  उसके बाद आपको ओके का ऑप्शन दिखाई देगा. इसके बाद आपके मुखिया का नाम पूछा जाएगा, एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ऑप्शनल तौर पर आप उपयोग करते हुए वेरीफाई प्रक्रिया कर सकते हैं. जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा. इसके बाद आप आगे की प्रतिक्रियाओं को‌ पूरा कर पाएंगे.

May 10, 2026 - 10:00
0 5
ऐसे करे मोबाइल से मिनटों में करें स्व-गणना..ये रहा पूरा प्रोसेस; अब जनगणना के लिए नहीं लगेंगे चक्कर

ऐसे करे मोबाइल से मिनटों में करें स्व-गणना..ये रहा पूरा प्रोसेस; अब जनगणना के लिए नहीं लगेंगे चक्कर

शासन के दिशा निर्देश अनुसार जनगणना 2027 के अंतर्गत मेरठ जनपद में भी स्व गणना का शुभारंभ हो गया है. जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है. जिससे कि सभी लोग घर बैठे ही 21 मई तक स्व-गणना में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रक्रियाओं को पूरा कर सके. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल-18 की टीम द्वारा मेरठ जनपद के अपर जिलाधिकारी वित्त / राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी से खास बातचीत की.


आप घर पर ही मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से self Enumeration की आप se.census.gov.in की वेबसाइट पर जाकर प्रतिभाग कर सकते हैं. जहां सबसे आपसे आपके राज्य का नाम पूछा जाएगा. उसके पश्चात एक कैप्चा आपको भरना होगा. इस कैप्चा को आप सबमिट करेंगे. 

उसके बाद आपको ओके का ऑप्शन दिखाई देगा. इसके बाद आपके मुखिया का नाम पूछा जाएगा, एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ऑप्शनल तौर पर आप उपयोग करते हुए वेरीफाई प्रक्रिया कर सकते हैं. जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा. इसके बाद आप आगे की प्रतिक्रियाओं को‌ पूरा कर पाएंगे.


उन्होंने बताया कि स्व-गणना के दौरान आपको लैंग्वेज चुनने का ऑप्शन मिलेगा. जिसके आधार पर आप संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं .इसमें आपसे लगभग 33 सवाल पूछे जाएंगे. जिनका आप टिक लगाकर जवाब दे सकते हैं. 

इसमें आपका मकान कच्चा बना हुआ है या पक्का है, आपके घर तक आने वाले सड़क कैसी बनी हुई है. घर में किस प्रकार के ईंधन का उपयोग करते हैं. परिवार में कुल कितने सदस्य हैं. कितने विवाहित/ अविवाहित हैं. घर में शौचालय कैसा बना हुआ है. सहित विभिन्न प्रकार के क्वेश्चन शामिल है. जिनका आप सटीक उत्तर उपलब्ध करा सकते हैं. 


जब आप सभी उत्तरों को अच्छे से भर देंगे. तब आप जैसे ही इसको फाइनल सबमिट करेंगे. उसके बाद आपको एक आईडी जेनरेट होगी. जिसको संभाल कर आपको रखना है. क्योंकि इसके बाद 22 मई से संबंधित अधिकारी आपसे इसका वेरिफिकेशन करेंगे. इसके बाद यह प्रक्रिया कंप्लीट होगा.


उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत सभी लोगों को सटीक उत्तर देना अनिवार्य है. क्योंकि जब स्व गणना संबंधित अधिकारी आपके घर वेरिफिकेशन करेंगे. तो वह इन सभी चीजों को अच्छे से जानेंगे. अगर आप विवरण गलत उपलब्ध कराएंगे. 


तो वह उस विवरण को सही करेंगे. इसलिए आप सभी सही उत्तर देकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. बताते चलें कि 7 मई से 21 मई 2026 तक यह स्व गणना कार्यक्रम संचालित है. जिसमें आप सभी खुद से प्रतिभाग कर सकते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User