शाहजहांपुर-पीलीभीत को जोड़ेगा 52 करोड़ की लागत से गर्रा नदी पुल: 250 गांवों के 3 लाख लोगों को फायदा

May 10, 2026 - 10:13
0 7
शाहजहांपुर-पीलीभीत को जोड़ेगा 52 करोड़ की लागत से गर्रा नदी पुल: 250 गांवों के 3 लाख लोगों को फायदा


रेहरा गांव में गर्रा नदी पर पुल निर्माण होने शाहजहांपुर व पीलीभीत के करीब ढाई सौ गांव आपस में जुड़ जाएंगे। जिससे लगभग तीन लाख आबादी का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। आवागमन में सुविधा के साथ ही बाढ़ के समय के भी संपर्क नहीं टूटेगा। 52 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण सेतु निगम कराएगा। तीन वर्ष के अंदर काम पूरा करने की समयसीमा तय की गई है।

मीरानपुर कटरा क्षेत्र के लगभग दो गांव देवहा गर्रा नदी में आने वाली बाढ़ से प्रभावित होते हैं। नदी के दूसरे छोर पर पीलीभीत जिला है, वहां के भी 50 से अधिक गांवों का संपर्क जलस्तर बढ़ने पर टूट जाता है। जिस कारण इन गांवों के साथ ही आसपास के लगभग ढाई लाख लाेगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। नदी पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही थी।


वर्ष 2024 में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां आगमन के दौरान रेहरा घाट पर पुल बनवाने का आश्वासन दिया था। उसके बाद से कटरा के स्थानीय नेताओं के प्रयास जारी थे। अब प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण के लिए 52 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। भूमि पूजन व शिलान्यास हो चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User