यूपी बोर्ड 10वीं में कितने नंबर पर पास होते हैं? सब्जेक्ट वाइज इतने मार्क्स जरूरी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा तय नियमों के अनुसार 10वीं क्लास में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 अंक लाना जरूरी हैं। स्टूडेंट्स को यह मार्क्स थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों को मिलाकर हासिल करने होंगे। अगर आप किसी भी सब्जेक्ट को मिलाकर निर्धारित पासिंग मार्क्स नहीं ला पाते हैं तो आप उस विषय में फेल हो माने जाएंगे। फिर चाहे सभी विषयों को मिलाकर 33 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हों।

Apr 23, 2026 - 11:16
0 11
यूपी बोर्ड 10वीं में कितने नंबर पर पास होते हैं? सब्जेक्ट वाइज इतने मार्क्स जरूरी

यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। 27 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के 10वीं के नतीजे आज 23 अप्रैल को घोषित होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर रिजल्ट देखने का लिंक जारी करेगा।

लेकिन परिणाम देखने से पहले यह जानना भी बेहद जरूरी है कि यूपी बोर्ड मैट्रिक में पास होने के लिए कितने अंकों की जरूरत होती है।

जिन भी बच्चों ने इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड से 10वीं के पेपर दिए हैं, तो वो यहां से हाई स्कूल में पास होने का पूरा क्राइटेरिया समझ सकते हैं।रिजल्ट देखते समय आपको पता होना चाहिए थ्योरी, प्रैक्टिल को मिलाकर कितने मार्क्स लाने पर आप उत्तीर्ण होंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा तय नियमों के अनुसार 10वीं क्लास में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 अंक लाना जरूरी हैं। स्टूडेंट्स को यह मार्क्स थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों को मिलाकर हासिल करने होंगे। 

अगर आप किसी भी सब्जेक्ट को मिलाकर निर्धारित पासिंग मार्क्स नहीं ला पाते हैं तो आप उस विषय में फेल हो माने जाएंगे। फिर चाहे सभी विषयों को मिलाकर 33 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हों।

जो भी स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट में एक या दो विषय में 33 मार्क्स नहीं ला पाते हैं, तो उन्हें कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री पेपर देकर अपना रिजल्ट सुधारने का मौका दिया जाता है। कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख भी बोर्ड द्वारा घोषित की जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User