बना नया रिकॉर्ड! कारोबारियों की बल्ले-बल्ले, नोएडा में अक्षय तृतीया पर 6,000 करोड़ का कारोबार

बता दें कि पिछले वर्ष अक्षय तृतीया पर 5000 करोड़ रुपये का कुल कारोबार हुआ था। इसमें 3000 करोड़ रुपये का सिर्फ सोना चांदी आभूषण बिक्री हुई थी, जो कुल कारोबार में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जबकि इस बार कुल कारोबार में 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी आकी गई है, क्योंकि सोना का दाम करीब 60 प्रतिशत (1.58 लाख प्रति दस ग्राम) था, लेकिन चांदी 300 प्रतिशत (2.70 लाख रुपये प्रति किलो) से ऊपर रही।

आपूर्ति कम होन से बाजार में मांग अधिक होने से महंगाई देखी जा रही है, लेकिन रविवार को इसका तनिक भी असर अक्षय तृतीया पर नहीं दिखा।

ग्राहकों का उत्साह बाजार में देखने लायक था, सोने-चांदी के आभूषण समेत ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, गारमेंट्स दुकान, शोरूम, शॉपिंग मॉल , कांप्लेक्स भीड़ से खचाखच भरा रहा। ग्राहकों की खरीदारी से व्यापारी उत्साहित दिखे।

कारोबारियों की मानी तो अक्षय तृतीया पर अनुमानित 6000 करोड़ का कारोबार हुआ है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है। इसमें 4000 करोड़ रुपये का सोना चांदी के आभूषण की खरीदारी शामिल है।