जातीय समीकरणों के जरिए 2027 की किलेबंदी शुरू! सवर्ण, पिछड़ों और दलितों पर CM योगी आदित्यनाथ का दांव

रविवार को योगी सरकार 2.0 का दूसरा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. छह विधायकों को जनभवन में दोपहर 3 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर इसकी औपचारिक स्वीकृति ली. इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. 

May 10, 2026 - 09:43
0 6
जातीय समीकरणों के जरिए 2027 की किलेबंदी शुरू! सवर्ण, पिछड़ों और दलितों पर CM योगी आदित्यनाथ का दांव

 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले रविवार को योगी मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार होगा. आज दोपहर 3 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 6 नए चेहरों को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. 

मंत्रिमंडल विस्तार में 2027 का चुनाव और समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरण साधने की कोशिश होगी. कैबिनेट विस्तार के जरिए पिछड़ी और दलित जातियों सहित विभिन्न सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति अपनाई जा रही है.

रविवार को योगी सरकार 2.0 का दूसरा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. छह विधायकों को जनभवन में दोपहर 3 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर इसकी औपचारिक स्वीकृति ली. इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. 

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही, बीजेपी 2027 की पृष्ठभूमि भी तैयार करेगी. जिसमें जातिगत समीकरण के साथ, हर पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. UGC रेगुलेशन के विरोध में नाराज सवर्णों को साधने के लिए ब्राह्मण चेहरे को जगह मिल सकती है. 

समाजवादी पार्टी छोड़कर आए ऊंचाहार से ब्राह्मण विधायक मनोज पांडे को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. लोधी समाज से आने वाले कनौज की तिर्वा सीट से कैलाश राजपूत कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. पश्चिम यूपी से अहम जाट चेहरा भूपेंद्र चौधरी का कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User