Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्री होंगे शामिल, बेअसर होगा अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला!

Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्री होंगे शामिल, बेअसर होगा अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला!

Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्री होंगे शामिल, बेअसर होगा अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला!


उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए आज बड़ा दिया है. लंबे समय से चर्चा में चल रहा सीएम योगी मंत्रिमंडल विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. आज दोपहर तीन बजे लोकभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. इस विस्तार में करीब छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, 


जबकि कई मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की भी तैयारी है. बीजेपी इस विस्तार के जरिए सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति पर काम कर रही है. खासतौर पर महिला और दलित प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जा रही है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक संतुलन मजबूत करना बेहद जरूरी है.

 इसी वजह से इस बार कैबिनेट में ऐसे चेहरों को जगह देने की तैयारी है, जो अलग-अलग वर्गों में राजनीतिक संदेश दे सकें. संभावित नामों में समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी के करीब आए मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान और चौधरी भूपेंद्र सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है. 

माना जा रहा है कि इन नेताओं को शामिल कर बीजेपी विपक्ष के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. पार्टी की रणनीति साफ है कि गैर-यादव पिछड़ों और दलित वोट बैंक में अपनी पकड़ और मजबूत की जाए. 

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद संभावित मंत्रियों को लखनऊ पहुंचने के निर्देश दे दिए गए हैं. राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ बड़े विभागों का पुनर्गठन किया जा सकता है, ताकि सरकार की कार्यशैली को और प्रभावी बनाया जा सके.