उतर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, UPPCL लौटाएगा 300 करोड़ का ब्याज, चेक करें मिला कि नहीं !

बिजली उपभोक्ताओं की करीब 4,616 करोड़ रुपये सिक्योरिटी राशि UPPCL के पास जमा है. लिहाजा UP के बिजली उपभोक्ताओं को ब्याज के तौर पर 300 करोड़ रुपये दिए जायेंगे. UPPCL ने बिलिंग सॉफ्टवेयर में ब्याज लौटने की व्यवस्था लागू कर दी है.

उतर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, UPPCL लौटाएगा 300 करोड़ का ब्याज, चेक करें मिला कि नहीं !

उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा होने वाला है. बिजली बिल महंगी होने के बीच प्रदेश के करीब 3.73 करोड़ उपभोक्ताओं को उनकी जमा सिक्योरिटी राशि पर ब्याज मिलेगा. बिजली उपभोक्ताओं को जमा सिक्योरिटी राशि पर 6.50% ब्याज मिलेगा. 

बिजली उपभोक्ताओं की करीब 4,616 करोड़ रुपये सिक्योरिटी राशि UPPCL के पास जमा है. लिहाजा UP के बिजली उपभोक्ताओं को ब्याज के तौर पर 300 करोड़ रुपये दिए जायेंगे. UPPCL ने बिलिंग सॉफ्टवेयर में ब्याज लौटने की व्यवस्था लागू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग जून-जुलाई के बिजली बिल में 300 करोड़ रुपए का ब्याज लौटाएगा. बिजली उपभोक्ता से अपील की गई है कि वे अपने जून का बिजली बिल चेक करें। 

अगर बिल में ब्याज की राशि एडजस्ट नहीं हुई है तो UPPCL से शिकायत करें. विद्युत उपभोक्ता परिषद ने वर्ष 2025-26 के देय ब्याज का तत्काल भुगतान की मांग की थी.
उधर, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और UPPCL के चेयरमैन आशीष गोयल के बीच लगातार विवाद चल रहा है. 10 प्रतिशत बिजली महंगे करने के फैसले पर ऊर्जा मंत्री ने पत्र लिखकर नाराजगी जताई है. 

इस विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी एंट्री हो गई है. मुख्यमंत्री 15 जून को बिजली विभाग के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में बिजली दरों को लेकर भी चर्चा हो सकती है. कहा जा रहा है कि बिजली बिल पर जो 10 प्रतिशत अधिभार लगाया गया है उसे वापस लिया जा सकता है. ऊर्जा मंत्री भी कह चुके हैं कि UPPCL के इस फैसले से जनता में आक्रोश है.