गवाह स्वपना पाटकर का बड़ा आरोप, बोलीं- बयान वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव, संजय राउत के खिलाफ पात्रा चॉल भूमि घोटाला केस
संजय राउत के खिलाफ गवाही देने वाली स्वपना पाटकर को धमकी मिली है और स्वपना पर अपना बयान वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. धमकी देने के साथ ही स्वपना पाटकर से कहा गया है कि ईडी की पूछताछ में वो ये कहे कि पहले जो बयान दिए गए थे वो बीजेपी नेता किरीट सोमैया के दबाव में दिए गए. स्वपना पाटकर ने इस मामले में वाकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसके पीछे शिवसेना नेता संजय राउत के होने का आशंका जताई जा रही है.
महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मुंबई के 1,034 करोड़ रुपए के पात्रा चॉल भूमि घोटाले मामले में संजय राउत कल प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं हुए। दूसरी तरफ इस मामले में अहम गवाह स्वप्ना पाटकर को रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है. ED 1034 करोड़ रुपए के जमीन घोटाले मामले की जांच कर रही है. ED के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घोटाले से जुड़े मामले में एक गवाह स्वप्ना पाटकर को धमकी मिल रही है.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में संजय राउत के खिलाफ गवाही देने वाली स्वपना पाटकर को धमकी मिली है और स्वपना पर अपना बयान वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. धमकी देने के साथ ही स्वपना पाटकर से कहा गया है कि ईडी की पूछताछ में वो ये कहे कि पहले जो बयान दिए गए थे वो बीजेपी नेता किरीट सोमैया के दबाव में दिए गए. स्वपना पाटकर ने इस मामले में वाकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसके पीछे शिवसेना नेता संजय राउत के होने का आशंका जताई जा रही है.
महाराष्ट्र में 1034 करोड़ रुपए के जमीन घोटाला मामले की जांच कर रही ED ने स्वप्ना पाटकर का बयान दर्ज किया है. अपने बयान में स्वप्ना ने ED को बताया है कि उन्हें धमकी मिल रही है. शिवसेना सांसद संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर से अलग हुई पत्नी स्वप्ना पाटकर ने अपने बयान में ED को बताया कि उन्हें पात्रा चॉल मामले में राउत के खिलाफ अपना बयान वापस लेने की धमकी दी गई है. स्वप्ना पाटकर ने मुंबई पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है. स्वप्ना के मुताबिक़, उनके घर सुबह अख़बार आता है जिसमें धमकी भरा पत्र मिला. जिसमें रेप और हत्या की धमकी दी गई है. हत्या कर ठाणे की खाड़ी में फेकने की धमकी मिली है. शिकायत पत्र के मुताबिक़, उन पर ED के सामने किरीट सोमैया के ख़िलाफ़ बोलने का दबाव बनाया जा रहा है. स्वप्ना पाटकर ने पीछा करने, मोबाइल हैक करने के लिए संजय राउत पर भी संदेह जताया है और शिकायत में लिखा है कि धमकियां उनकी ओर से मिल रही है. स्वप्ना पाटकर द्वारा मुंबई पुलिस को क़ी गई शिकायत पर शिवसेना नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.

जानकारी के लिए बता दे कि पिछले महीने शिवसेना में बगावत के कारण ठाकरे को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था. ईडी ने राउत से एक जुलाई को लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी. धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया था. राउत ने एजेंसी के कार्यालय से बाहर निकलते समय पत्रकारों से कहा था, मैंने पूरा सहयोग दिया और उनके सभी सवालों का जवाब दिए. अगर वे मुझे बुलाएंगे तो मैं फिर हाजिर होऊंगा. राउत ने कहा था कि उन्हें कोई डर नहीं है, क्योंकि उन्होंने जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया. शिवसेना में बगावत के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें एक तरफ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और दूसरी तरफ वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच पार्टी के चुनाव चिह्न और संगठन के नियंत्रण को लेकर विवाद है. प्रवर्तन निदेशालय ने अप्रैल में जांच के तहत राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था.
What's Your Reaction?
Like
20
Dislike
0
Love
1
Funny
4
Wow
2
Sad
0
Angry
0
Comments (0)