Weather Update : तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट; दस साल में सबसे ठंडा रहा 16 दिसंबर का दिन

मंगलवार को दिनभर पहाड़ से आ रही ठंडी हवा चलती रही। शाम को फिर कोहरा छा गया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है। दोपहर में ग्राहक खरीदारी करने निकले, लेकिन शाम को बाजारों में जल्दी सन्नाटा छा गया। दुकानें भी जल्दी बंद हो गई।

Dec 17, 2025 - 09:19
0 10
Weather Update : तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट; दस साल में सबसे ठंडा रहा 16 दिसंबर का दिन

बरेली में ठंड अब बेरहम हो चली हैं। 16 दिसंबर का दिन 10 साल में सबसे ठंडा रहा। दिन का तापमान लुढ़ककर 16.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सोमवार रात से ही जिला घने कोहरे की गिरफ्त में आ गया। मंगलवार सुबह दृश्यता 10-15 मीटर रही। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन बेअसर रही। रात के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। इस वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सिर्फ छह डिग्री का अंतर रहा। 

बुधवार की सुबह भी घने कोहरे का साथ हुई। सर्द हवा से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह घने कोहरे की वजह से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हुई। हाइवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। ठंड और घने कोहरे से स्कूली बच्चों और शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने स्कूल का समय बदलने की मांग की है। 

मंगलवार को दिनभर पहाड़ से आ रही ठंडी हवा चलती रही। शाम को फिर कोहरा छा गया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है। दोपहर में ग्राहक खरीदारी करने निकले, लेकिन शाम को बाजारों में जल्दी सन्नाटा छा गया। दुकानें भी जल्दी बंद हो गई। व्यापारियों के अनुसार, इस समय सहालग नहीं होने के चलते ग्राहक भी बाजार में कम ही पहुंच रहे हैं।

तीन दिन कोहरे का आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए घने कोहरे का अरिंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बरेली समेत आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ की ओर से ठंडी हवा चलती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User