लखनऊ के प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल पर में लगी भीषण आग, कोचिंग में पढ़ रहे बच्चो के फसने की सूचना

लखनऊ के हजरतगंज में कपडे की बड़ी मार्केट प्रिन्स मार्केट में आग लगी हैं। जानकारी के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी हैं उसी में चौथी मंजिल पर कोचिंग चलती हैं। जिसमें बच्चों के फसे होने की भी खबर हैं। बताया जा रहा है कि प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल पर कोचिंग में आग लगने के बाद से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Nov 03, 2022 - 12:04
0 80
लखनऊ के प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल पर में लगी भीषण आग, कोचिंग में पढ़ रहे बच्चो के फसने की सूचना

लखनऊ के हजरतगंज स्थित प्रिंस मार्केट में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल पर कोचिंग में आग लगने के बाद से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बिल्डिंग में चौथे तल पर आग लगने से कोचिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ रहे कुछ बच्चे के फंसे होने की भी सूचना है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टीम इन्वेस्टिगेशन कर रही है। आग पर कंट्रोल कर लिया गया है। शार्ट सर्किट से आग लगी है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची है। 

अभी बीते दिनों भी एक होटल में आग लगने से बड़ा हादसा सामने आया था। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गयी। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखते हुए कहा था कि सभी होटलों व इमारतों की जाँच की जाएगी। साथ ही सुरक्षा मानकों पर विचार करने के लिए भी कहा गया था। मगर एक बार फिर से लापरवाही देखने को मिल रही हैं। इस इमारत में भी कहीं भी इमरजेंसी एग्जिट नहीं दिया गया हैं।

बता दे लखनऊ के हजरतगंज में कपडे की बड़ी मार्केट प्रिन्स मार्केट में आग लगी हैं। जानकारी के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी हैं उसी में चौथी मंजिल पर कोचिंग चलती हैं। जिसमें बच्चों के फसे होने की भी खबर हैं। बताया जा रहा है कि प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल पर कोचिंग में आग लगने के बाद से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 5
Angry Angry 3
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User