जिस पति को मरा मान चुकी थी पत्नी वो 23 साल बाद लौटा, हैरान रह गए घरवाले

भछियार मोहल्ले में रहने वाला रघुनंदन ठठेरा दो दशक से गायब था. परिवार वालों ने उसकी बहुत खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद परिवार वालों ने मान लिया कि वो अब दुनिया में नहीं रहा. वहीं जब 23 साल बाद घर लौटा तो परिवार ही नहीं इलाके के लोग भी हैरान रह गए.

Jan 21, 2023 - 22:30
0 48
जिस पति को मरा मान चुकी थी पत्नी वो 23 साल बाद लौटा, हैरान रह गए घरवाले

हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है बिहार के जमुई से. यहां नगर परिषद के भछियार मोहल्ले में रहने वाला रघुनंदन ठठेरा दो दशक से गायब था. परिवार वालों ने उसकी बहुत खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद परिवार वालों ने मान लिया कि वो अब दुनिया में नहीं रहा. यहां तक कि पत्नी उसके वापस आने की उम्मीद खो बैठी थी. 
लोग रघुनंदन की पत्नी को अंतिम संस्कार करने की सलाह दे रहे थे, लेकिन वो इस पर राजी नहीं हुई. वहीं जब 23 साल बाद घर लौटा तो परिवार ही नहीं इलाके के लोग भी हैरान रह गए. जानकारी के लिए बता दे कि रघुनंदन का अच्छा खासा व्यवसाय था, लेकिन वो जुआ खेलने के साथ ही नशा भी करता था. इसी लत की वजह से रघुनंदन ने साल 2001 में जुआ हारा. इसके बाद उसने घर से भागने का फैसला किया. वो अपने परिवार को छोड़कर नेपाल चला गया. वहां फेरी का काम करके जिंदगी बसर करने लगा.
इसी बीच उसके एक बेटे की मौत भी हो गई. रघुनंदन का कहना है कि उसे बेटे की मौत सूचना तो नहीं मिली, लेकिन सपने में देखा कि बेटे की मौत हो गई है. इस सपने के बाद वो परेशान रहने लगा. इस पर उसने घर लौटने का फैसला किया.
गुरुवार शाम अचानक रघुनंदन उर्फ डोमा ठठेरा भछियार में अपना घर ढूंढ रहा था. इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने उसे पहचान लिया. इसके बाद लोग उसे घर ले गए. उसकी पत्नी ने देखा तो हैरान रह गई, हालांकि वो तुरंत पहचान गई लेकिन अन्य परिजनों को पहचानने में कुछ समय लगा.
उधर, 23 साल बाद उसकी घर वापसी की फिल्मी कहानी से आसपास के लोग हैरान भी हैं और खुश भी. वापस आने पर उसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जब उसने अपना घर छोड़ा था, उस समय उसकी उम्र करीब 45 साल थी.

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 3
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User