बहू ने घर में घुसे प्रेमी को संदूक में छुपाया, सास ने चालाकी से पुलिस से पकड़वाया

अलीगढ़ के थाना टप्पल के खेड़िया खुर्द में एक प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका से उसके घर मिलने पहुंचा, तो अजीब मुसीबत में फंस गया. रात को ही परिवार में सारे सदस्य जाग गए . जिसके चलते शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को संदूक के अंदर छिपा दिया. परिवार वालों ने जब अपनी बहू से पूछा, तो टालमटोल करने लगी.

Dec 11, 2022 - 15:16
0 383
बहू ने घर में घुसे प्रेमी को संदूक में छुपाया, सास ने चालाकी से पुलिस से पकड़वाया

कहते है इश्क़ और मुश्क़ छुपाये नहीं छुपता कुछ ऐसा ही हुआ जब एक युवक को शादीशुदा महिला से प्यार का चक्कर चलाने पर जेल की हवा खानी पड़ गई. प्रेमिका की ससुराल पहुंचा तो उसके ससुराल वालों के हत्थे चढ़ गया. जिस तरह से वो पकड़ा गया वो सच में हैरान करने वाला था. ये पूरा मामला तालानगरी अलीगढ़ के थाना टप्पल के खेड़िया खुर्द का है. जहां पर शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की फजीहत हो गई. प्रेमिका ने उसे छुपाने की भरसक कोशिश की, मगर सच सामने आ ही गया. प्रेमिका ने उसे संदूक में बंद कर रखा था.

अलीगढ़ के थाना टप्पल के खेड़िया खुर्द में एक प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका से उसके घर मिलने पहुंचा, तो अजीब मुसीबत में फंस गया. रात को ही परिवार में सारे सदस्य जाग गए . जिसके चलते शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को संदूक के अंदर छिपा दिया. परिवार वालों ने जब अपनी बहू से पूछा, तो टालमटोल करने लगी.

परिजनों का शक हुआ. वहीं परिजनों ने पुलिस को भी पहले ही बुला लिया. इस दौरान परिवार वालों ने सारी जगह देखने के बाद प्रेमी को कमरे में रखे संदूक में पाया. संदूक में बहू का प्रेमी दुबक कर बैठा था. वहीं संदूक से निकाल पुलिस ने प्रेमी को कस्टडी में लेकर थाने ले गए. 

हालांकि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी संदूक में दुबक कर बैठा है. परिवार के लोग जब उसे मारने के लिए दौड़े, तो पुलिस ने किसी तरीके से प्रेमी की जान बचाई. वहीं परिजनों ने मामला दर्ज कराया. थाना टप्पल पुलिस ने प्रेमी का चालान कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसकी ससुराल आता जाता रहता था. इसकी भनक घरवालों को लग गई जिसके बाद वे सतर्क रहने लगे.  इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 6
Wow Wow 4
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User