साजिश रच कर पति को भिजवाया जेल, फिर 5 बच्चों की माँ प्रेमी संग हुयी फरार

पीड़ित ने कहा कि उसकी पत्नी का जावेद नाम के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है. जावेद के साथ पत्नी का अफेयर कब से चल रहा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. पत्नी ने उस पर चोरी का इल्जाम लगा दिया था. इसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पीड़ित ने कहा कि वह 14 महीने तक जेल में रहा.

Dec 11, 2022 - 14:01
0 161
साजिश रच कर पति को भिजवाया जेल, फिर 5 बच्चों की माँ प्रेमी संग हुयी फरार

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने पति और 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई. महिला का पति अब पत्नी की तलाश में पुलिस के चक्कर लगा रहा है. उसका कहना है कि पत्नी सारा जेवर और जमा पूंजी ले गई है. उसने मामले की शिकायत की है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला बरेली के सीबीगंज क्षेत्र का है. यहां रहने वाले पीड़ित ने कहा कि उसने टेंपो बेचकर घर में करीब 27 हजार रुपए रखे थे. वह जब काम से घर लौटा तो घर पर पत्नी नहीं थी. इसके बाद आसपास पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली. सभी बच्चे घर पर थे, लेकिन पत्नी गायब थी. घर में देखा तो जेवरात और कैश भी नहीं था. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की.

पीड़ित ने कहा कि उसकी पत्नी का जावेद नाम के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है. जावेद के साथ पत्नी का अफेयर कब से चल रहा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. उसकी पत्नी करीब 25 दिन पहले जावेद के साथ चली गई. 

पीड़ित ने कहा कि पत्नी ने उस पर चोरी का इल्जाम लगा दिया था. इसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पीड़ित ने कहा कि वह 14 महीने तक जेल में रहा. इसके बाद जब घर लौटा तो पत्नी उस समय घर पर ही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद वह फरार हो गई। इसके अलावा उसने धोखाधड़ी से मकान भी लिखवा लिया था. 

बता दे सीबीगंज के सनईया निवासी बबलू खां ने बताया कि वह ऑटो चालक है और उसके पांच लड़के हैं. कुछ समय पहले उसकी पत्नी की जान पहचान पुराने शहर के पास रहने वाले एक फल व्यापारी से हो गई थी. इसके बाद वह पति की गैर मौजूदगी में उससे मिलती रहती थी. जानकारी होने पर पति ने इस बात का विरोध किया तो दोनों ने साजिश रचकर उसे चोरी के मामले में जेल भिजवा दिया। 

पीड़ित का कहना है कि वह मामले की शिकायत कई बार पुलिस से कर चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है. पत्नी अपने साथ 27 हजार रुपए और कुंडल व पायल ले गई है.  पीड़ित ने कहा कि उसके 5 बच्चे हैं, जिन्हें छोड़कर पत्नी जावेद के साथ गई है. वह कभी जावेद से नही मिला. बस इतना पता है कि वह फल बेचता है.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 2
Wow Wow 2
Sad Sad 2
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User