मुख्यमंत्री योगी ने राज्य मंत्रियों के साथ की बैठक और पूछा, किस-किस को काम नहीं मिला

सीएम योगी ने पहला सवाल किया कि ‘किस-किस को काम नहीं मिला।’ इस पर सभी राज्यमंत्रियों ने एक स्वर में जवाब दिया कि उन्हें काम मिल गया है।

Sep 29, 2022 - 08:57
0 52
मुख्यमंत्री योगी ने राज्य मंत्रियों के साथ की बैठक और पूछा, किस-किस को काम नहीं मिला

राज्यमंत्रियों की बैठक में बुधवार को सीएम योगी ने पहला सवाल किया कि ‘किस-किस को काम नहीं मिला।’ इस पर सभी राज्यमंत्रियों ने एक स्वर में जवाब दिया कि उन्हें काम मिल गया है। करीब एक घंटे तक चली बैठक में सभी राज्यमंत्री अपने कैबिनेट मंत्री और विभागीय अफसरों से संतुष्ट नजर आए। 

दरअसल जून में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने विभागीय अधिकारियों से असंतोष जाहिर कर और दलित की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हलचल मच गई थी। कुछ अन्य राज्यमंत्रियों ने भी काम आवंटित न होने की शिकायत रखी थी। तब  मुख्यमंत्री ने दखल देकर न केवल स्थिति को नियंत्रित किया बल्कि सभी कैबिनेट मंत्रियों को राज्यमंत्रियों को काम आवंटित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के इस दखल का असर बुधवार की बैठक में नजर आ गया।  

मुख्यमंत्री योगी ने राज्यमंत्रियों से कहा कि विभागीय कामकाज को लेकर अधिकारियों पर भी नजर रखें। समय-समय पर कामकाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित क रें। यदि फिर भी कोई अधिकारी काम न करे तो उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को दें। जिलों के दौरे की रिपोर्ट भी सरकार को प्रस्तुत करें। 

मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्रियों को अपने निजी सहायकों और सहयोगियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि निजी सचिव को स्पष्ट निर्देश दें कि किसी भी व्यक्ति से मोबाइल पर बात न करें। दफ्तर में कोई अनजान व्यक्ति मोबाइल लेकर प्रवेश न करे। किसी भी दूसरे मंत्री के निजी सचिव या सहयोगी से भी किसी तरह के कामकाज की बात न करें। राज्यमंत्री सोशल मीडिया का उपयोग कर अपने कामकाज का प्रचार-प्रसार करें।  

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 4
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User