बिपिन रावत के निधन के बाद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के अगले CDS नियुक्त

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया है। पिछले साल हेलिकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से ही यह पोस्ट खाली पड़ी थी।

Sep 28, 2022 - 20:04
0 91
बिपिन रावत के निधन के बाद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के अगले CDS नियुक्त

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया है। पिछले साल हेलिकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से ही यह पोस्ट खाली पड़ी थी। जिसके बाद अब करीब 10 महीने बाद सरकार ने अगले सीडीएस की नियुक्ती की है। रावत देश के पहले सीडीएस भी थे। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हवाई दुर्घटना में निधन के बाद नए सीडीएस की नियुक्ति पर मंथन हो रहा था। आज केंद्र ने इस पर मुहर लगा दी। नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार सेवारत और सेवानिवृत्त, दोनों तरह के सैन्य अधिकारियों के नाम पर विचार कर रही थी। यह पद पिछले साल आठ दिसंबर को देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की एक हवाई हादसे में मौत हो जाने के बाद से खाली था।   

ले. जनरल अनिल चौहान की गोरखा राइफल से सेना में एंट्री हुई थी. उन्होंने करीब 40 सालों तक देश की सेना में सेवा दी, जिसके बाद वो पिछली साल रिटार हुए. जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उन्हें व्यापक अनुभव है।  वह पीओके में बालाकोट स्ट्राइक की प्लानिंग में भी शामिल थे और पिछले साल ही रिटायर हुए हैं। 

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान अंगोला में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में भी काम कर चुके हैं. पिछले साल यानी 31 मई 2021 को भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में योगदान देना जारी रखा. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को सेना में उनकी विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है. 

पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली चल रहा है. इसे लेकर कई कयास लगाए गए. लेकिन कोई नाम तय करने में वक्त लगा. लेकिन अब रक्षा मंत्रालय ने तय कर लिया है. पूर्व CDS बिपिन रावत का निधन हवाई दुर्घटना में हुआ था. यह हादसा पिछले साल आठ दिसंबर को हुआ था. तभी से यह पद खाली था.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User