Assam Election Result 2026 : असम में फिर ‘हिमंता राज’! काउंटिंग का एक घंटा पूरा, रुझानों में बीजेपी को बहुमत

Assam Election Result 2026 : असम में फिर ‘हिमंता राज’! काउंटिंग का एक घंटा पूरा, रुझानों में बीजेपी को बहुमत

चुनाव आयोग सोमवार (4 मई, 2026) की असम में हुए विधानसभा चुनाव के लिए दिए गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है और अंत में नतीजों की घोषणा की जाएगी. 126 सीटों वाले असम की विधानसभा के लिए राज्य में 9 अप्रैल, 2026 को चुनाव पूर्ण हो चुके हैं. अब राज्य की जनता सरसरी निगाहों से चुनाव आयोग की तरफ असम चुनाव नतीजों (Assam Election Result 2026) की घोषणा पर अपनी नजर टिकाए बैठी है. असम के चुनाव में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है.

चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा एक बार फिर से असम की सत्ता में स्पष्ट बहुमत के साथ लौटती नजर आ रही है. बता दें कि असम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 64 है और मैट्रिज पोल एजेंसी की एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को चुनावी नतीजों में 88 से 98 के बीच सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि विपक्षी कांग्रेस को 22 से 32 सीटें मिलने की संभावना है और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती हैं.

वहीं, चाणक्य स्ट्रेटजीज के आंकड़ों पर ध्यान दें, तो नतीजा कुछ ऐसा है कि भाजपा को 85 से 95 सीट, कांग्रेस को 25 से 32 सीट और अन्य को 6-12 सीटें मिल सकती हैं. जबकि पोल डायरी और एक्सिस माई इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) क्रमशः 86 से 101 और 88 से 100 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. इसके विपरीत कांग्रेस को क्रमशः 15 से 26 और 24-36 सीटें मिलने की संभावना है.

असम में विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में लगातार राजनीतिक सरगर्मी तेज रही. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य में घुसपैठ की समस्या को लेकर पूरी तरह से हमलावर रुख अपनाए दिखे, साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर पाकिस्तान के साथ कथित संबंध को लेकर आरोप लगाए. इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने को लेकर आरोप लगाए गए, जिस पर काफी ज्यादा बवाल मचा रहा.

असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना का पहला घंटा पूरा होते ही रुझानों में बीजेपी स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. बीजेपी सीटों पर 67 पर आगे है तो वहीं कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है, कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ 9 सीटों पर आगे है तो वहीं अन्य का खाता भी नहीं खुल रहा है. 126 सीटों पर जारी गिनती के बीच बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन शुरुआती आंकड़ों में बीजेपी को जबरदस्त बढ़त हासिल है. मतगणना केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है.