West Bengal Election Results 2026: सुबह सुबह बंगाल की 200 सीटों के आए रुझान, BJP 103 पर चल रही आगे, TMC को झटका

May 04, 2026 - 09:13
0 7
West Bengal Election Results 2026: सुबह सुबह बंगाल की 200 सीटों के आए रुझान, BJP 103 पर चल रही आगे, TMC को झटका


 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी. सभी बंगाल विधानसभा सीटों के वोट काउंटिंग के नतीजे results.eci.gov.in पर देखें.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  के नतीजे जारी किए जा रहे हैं. सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है. फाल्टा को छोड़कर सभी 293 सीटों पर चुनावी परिणाम के लिए वोटों की गिनती की जारी है. लगभग दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी. फिल्हाल राज्य में 293 सीटों पर पहला रुझान आ गया है.

आज सबसे बड़ा सवाल है कि क्या तृणमूल कांग्रेस यानी TMC अपनी साख बचा पाएगी, सत्ता में वापसी कर पाएगी. या इस बार राज्य में कमल खिलने कामयाब हो पाएगा. फिलहाल दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. 

इस बार पश्चिम बंगाल का चुनाव कई मायनों में अलग रहा है. चुनाव के दौरान हुई वोटिंग ने ऐतिहासिक आंकड़ा कायम किया है. पहली बार राज्य में दो चरणों में चुनाव हुए हैं. इस दौरान छिटपुट हिंसा और झड़प की खबरें भी आई हैं. साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर विवाद भी बना रहा. 

पहली बार है, जब चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की मौत की खबर नहीं आई. बंगाल में इस बार सीआरपीएफ तैनात की गई थी. देश के इतिहास में पहली बार इतनी वोटिंग हुई है. इस बार का वोटिंग परसेंट 92 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गया है. जिन जगह पर रिपोलिंग हुई, उसका ग्राफ भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि वोटों में इतनी बढ़ोतरी के पीछे मजदूर हैं, जो अपने राज्य लौटे हैं. इस चुनाव में यह एक एक्स फैक्टर साबित हुआ है. 

बंगाल में टीएमसी 105 सीटों पर आगे है तो वहं बीजेपी 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. एक घंटे के रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 65 सीटों पर आगे है तो वहीं टीएमसी 62 सीटों पर आगे है. अन्य के खाते में दो सीटें हैं.

बंगाल में टीएमसी ने बढ़त बना ली है. ममता बनर्जी की पार्टी इस वक्त 75 सीटों पर आगे है तो वहीं बीजेपी 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अन्य के खाते में दो सीटें हैं

बंगाल की 200 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी 103 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं तृणमूल कांग्रेस 97 सीटों पर आगे चल रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User