जीरो टालरेंस नीति- बाबा के बुलडोजर का असर, UP STF ने 700 इनामी अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे डाला

प्रदेश में 438 अपराधिक घटनाएं ऐसी थी, जिन्हें एसटीएफ ने होने से पहले ही रोक लिया और अपराधियों की योजना को नाकाम कर दिया. राज्य के प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि बीते 7 सालों में यूपी एसटीएफ ने यूपी में संगठित अपराध को रोकने के लिए अभियान चलाते हुए 700 से अधिक कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यही नहीं नशे के सौदागरों पर भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 790 स्मगलरों को सलाखों के पीछे भेजा है

Feb 02, 2023 - 08:41
0 68
जीरो टालरेंस नीति- बाबा के बुलडोजर का असर, UP STF ने 700 इनामी अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे डाला

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जीरो टालरेंस की नीति पर UP STF पूरी तरह खरी उतरी है. मुख्‍यमंत्री योगी के निर्देश पर यूपी STF ने 438 से अधिक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से पहले ही विफल कर दिया. वहीं, 700 से ज्‍यादा कुख्‍यात इनामी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है. यूपी एसटीएफ को यह उपलब्धि मार्च 2017 से लगभग 6 वर्षों की अवधि में मिली है. 

प्रदेश में 438 अपराधिक घटनाएं ऐसी थी, जिन्हें एसटीएफ ने होने से पहले ही रोक लिया और अपराधियों की योजना को नाकाम कर दिया. राज्य के प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि बीते 7 सालों में यूपी एसटीएफ ने यूपी में संगठित अपराध को रोकने के लिए अभियान चलाते हुए 700 से अधिक कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यही नहीं नशे के सौदागरों पर भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 790 स्मगलरों को सलाखों के पीछे भेजा है. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि साल 2017 से अब तक एसटीएफ ने 2084 विशेष सराहनीय कार्य करते हुए 3197 संगठित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. 

उन्होंने कहा कि इस दौरान 700 कुख्यात और इनामी अपराधी पकड़े गये है. वहीं, गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हुई मुठभेड़ में 38 इनामी अपराधी भी मारे गये है. एनकाउंटर में मारे गये इन अपराधियों पर 10 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था. प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि एसटीएफ ने सतर्कता दिखाते हुए बीते सात सालों में 438 से अधिक जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित व्यक्ति, आम नागरिक के अपहरण, लूट, हत्या जैसी अपराधों की घटनाओं को घटित होने से पहले ही रोक लिया.

अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया है कि उक्त अवधि में परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक जैसी धांधली को रोकने और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए 149 गिरोहों के 726 सरगना/साल्वरों व छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्य प्रत्यक्ष रूप से युवाओं के भविष्य सृजन से संबंधित है. इससे युवा वर्ग में सरकार की साख बहुत बढ़ी है. साइबर अपराधों में लिप्त 319 साइबर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है. 

अमिताभ यश ने बताया कि इस अवधि में अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर 167 अपराधियों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से 1785 अवैध शस्त्र और 7716 अवैध कारतूस बरामद किए गए. साथ ही 461 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर 72570 पेटी शराब बरामद की गई. मादक पदार्थों के अवैध व्‍यापार में लिप्त  790 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए.  

प्रतिबन्धित वन्य जीवों का शिकार कर उनकी तस्करी करने वाले विभिन्न गिरोह के 128 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कैलीपी, 2 पैगोलिन, 1 पेंगोलिन स्कलप, 1 बाघ और 1 तेदुएं की खाल, 18 किग्रा बाघ की हड्डी, 1 अदद हाथी दात, 6772 कछुए 2943 प्रतिबन्धित पक्षी, 1 लकड़बग्धे का कंकाल, 20 अद्द ग्रे लंगूर 4.12 किलो अम्बरगेरिस, जंगली शुअर के दाँत, 563.1 किग्रा लाल चन्दन की लकड़ी तथा इनके लिए प्रयुक्त किये जाने वाले वाहन, नगद धनराशि आदि की बरामदगी की गयी.

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 2
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User