रॉन्ग नंबर कॉल से हुआ युवक को तीन बच्चों की मां से प्यार, रात को मिलने आया तो गाँव वालो ने पीटकर मार दिया

नीतीश को इस साल दुर्गा पूजा के समय दो तीन बार रॉन्ग नंबर से कॉल आया और इसी दौरान उसकी फोन पर बातें होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें बढ़ गई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। महिला के पति को इसकी जानकारी हो गई जिसके बाद पति-पत्नी में उस युवक को लेकर आए दिन झगड़ा होने लगा। रात के अंधेरे में जब युवक अपनी प्रेमिका के घर में घुसा तो घरवालों ने सोचा कोई चोर दाखिल हुआ है। बस फिर क्या था घर वालों ने उसे पकड़ लिया। चोर होने का शोर मचाया तो आसपास के अन्य गांव वाले भी एकत्रित हो गए। पिटाई इतनी अधिक कर दी कि युवक ने मौके पर ही दमतोड़ दिया।

Dec 22, 2022 - 19:44
0 158
रॉन्ग नंबर कॉल से हुआ युवक को तीन बच्चों की मां से प्यार, रात को मिलने आया तो गाँव वालो ने पीटकर मार दिया

गांव वाले उसे चोर समझ रही थी, लेकिन वह सामान चुराने वाला चोर नहीं, चितचोर था। तीन बच्चे की मां उसके मिस्ड कॉल से दीवानी हो गई थी। बिहार के भागलपुर में तीन बच्चों की मां से एक युवक को प्यार हो गया। फिर युवक ने रात करीब दो बजे बकायदा ट्रेन पकड़ी और करीब 31 किलोमीटर का सफर तय करके भागलपुर से कहलगांव उससे मिलने पहुंचा। लेकिन फिर जो हुआ उससे आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा।

हुआ यूँ कि बांका जिले के अमरपुर का रहने वाला अविवाहित युवक नीतीश को इस साल दुर्गा पूजा के समय दो तीन बार रॉन्ग नंबर से कॉल आया और इसी दौरान उसकी फोन पर बातें होने लगी।  धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें बढ़ गई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया।  महिला के पति को इसकी जानकारी हो गई जिसके बाद पति-पत्नी में उस युवक को लेकर आए दिन झगड़ा होने लगा। हालांकि इससे महिला और उस युवक को कोई फर्क नहीं पड़ा और वो आपस में बात करते रहे। अचानक युवक नीतीश अपने गांव से ट्रेन पकड़ कर कहलगांव पहुंचा और अपनी प्रेमिका (तीन बच्चों की मां) के घर रात के करीब 2:00 बजे पहुंच गया। 

पुलिस के अनुसार रात के अंधेरे में जब युवक अपनी प्रेमिका के घर में घुसा तो घरवालों ने सोचा कोई चोर दाखिल हुआ है। बस फिर क्या था घर वालों ने उसे पकड़ लिया। चोर होने का शोर मचाया तो आसपास के अन्य गांव वाले भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई लगा दी। पिटाई इतनी अधिक कर दी कि युवक ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। पुलिस अब पीट-पीटकर युवक की हत्या के मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

युवक की कहानी पूरी फिल्मी है। पुलिस के अनुसार बीते अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान युवक के फोन पर महिला की तीन बार मिस्ड कॉल आई। अनजाने में महिला से हुई इस बात ने युवक को महिला की आवाज का दीवाना बना दिया। इसके बाद दोनों आपस में बात करने लगे। अब युवक से रहा नहीं गया तो वह उससे आधी रात के बाद मिलने पहुंचा था। हालांकि महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि उसने युवक को कई बार यह कहा था कि वह उसे फोन न किया करे। वह उससे संबंध नहीं रख सकती।

हत्या की इस वारदात को लेकर भागलपुर के एसएसपी बाबूराम ने बताया कि गांव वालों ने उसे चोर समझ कर लाठी-डंडे से रात में ही मार डाला।  महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नी के साथ इस युवक का दुर्गा पूजा के समय से ही अवैध संबंध था। मृतक के साथ उसका दोस्त बादल भी महिला के गांव पहुंचा था।   

बादल ने बताया कि हम लोग बांका से ट्रेन पकड़कर भागलपुर आए और फिर भागलपुर से कहलगांव पहुंचे। गांववालों ने हम लोगों को घेर लिया और मेरे दोस्त नितीश को लाठी-डंडे से मारकर वहीं मौत के घाट उतार दिया।  मृतक के दोस्त की भी ग्रामीणों ने पिटाई की थी जिससे उसे भी चोटें आई हैं। 

मृतक की पहचान अमरपुर के रहने वाले नीतीश के रूप में हुई है। वह अविवाहित है। वहीं युवक की मौत की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के पित से अन्य लोगों से पूछताछ में इस पूरे माजरे का पता चला। अब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 3
Angry Angry 7
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User