यूट्यूबर बाबा गिरफ्तार: तंत्र- मंत्र और काला जादू कर लोगों से 5.5 करोड़ ठगने वाला ढ़ोंगी

पुलिस ने करोड़ों रुपए ठगने वाले एक यूट्यूब बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. इस ढोंगी बाबा का नाम योगेश मेहता है. यह उज्जैन जिले के बड़नगर का निवासी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश मेहता उज्जैन, रतलाम, मंदसौर सहित कई अन्य शहरों में लोगों से लगभग 5.50 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है. 

Jul 02, 2023 - 16:03
0 113
यूट्यूबर बाबा गिरफ्तार: तंत्र- मंत्र और काला जादू कर लोगों से  5.5 करोड़ ठगने वाला ढ़ोंगी

गुना पुलिस ने भोपाल के एक होटल से फर्जी यूट्यूबर बाबा को गिरफ्तार किया है. यह बाबा तंत्र-मंत्र के माध्यम से लोगों को ठगने का काम करता था और इसी के जरिए अब तक लगभग 60 से भी अधिक लोगों से ठगी का काम कर चुका है. यूट्यूबर को बताए तंत्र-मंत्र के झांसा देकर लोगों को फायदा दिलाने की बात कहता था. 

अपने ढोंग के दम पर उसने लोगों से 5.5 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी की है. उज्जैन निवासी पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हुई और गुना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फर्ज़ी यूट्यूबर बाबा को गिरफ्तार कर लिया.

बता दे कि मध्य प्रदेश, गुना पुलिस ने भोपाल के एक होटल से इस फर्जी यूट्यूबर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. यह बाबा ऑनलाइन दरबार में तंत्र- मंत्र के माध्यम से लोगों को ठगता था. 

बताया जा रहा है कि यह बाबा अब तक 60 से ज्यादा लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है.यह बाबा लोगों को तंत्र- मंत्र के माध्यम के अपनी ठगी का शिकार बनाता था. इस बाबा का उत्तर प्रदेश से भी बड़ा कनेक्शन है.   

यहां की पुलिस ने करोड़ों रुपए ठगने वाले एक यूट्यूब बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. इस ढोंगी बाबा का नाम योगेश मेहता है. यह उज्जैन जिले के बड़नगर का निवासी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश मेहता उज्जैन, रतलाम, मंदसौर सहित कई अन्य शहरों में लोगों से लगभग 5.50 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है. 

दरअसल इस मामले का पता तब चला जब गुना जनपद के मृगवास की रहने वाली पूजा परिहार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. इस रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि इस फर्जी बाबा ने उनसे म्युचुअल फंड के नाम पर 5.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है. 

पूजा परिहार ने पुलिस को बताया कि 1 वर्ष पहले उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा था. इस वीडियो में बाबा जीवन से संबंधित परेशानियां दूर करने का दावा कर रहा था. 

पूजा परिहार के मुताबिक इस वीडियो में एक मोबाइल नंबर दिया गया था. जब उन्होंने उस मोबाइल नंबर पर फोन लगाया तो दूसरी ओर से योगेश मेहता नाम के व्यक्ति ने फोन उठाया. इस व्यक्ति ने बताया कि वह आई.डी.बी.आई. बैंक में एजेंट है. 

योगेश ने पूजा को म्युचुअल फंड में निवेश करने  के लिए कहा और बहुत जल्द अमीर बनने के सपने दिखाए. उसने पूजा को कहा कि ऐसा लाभ कमाने का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा. 

पूजा ने योगेश को 5.50 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. पूजा का कहना है कि इसके बाद योगेश मेहता ने म्युचुअल फंड में राशि इन्वेस्ट करने की न तो रसीद दी और न ही पॉलिसी दी.  

पूजा परिहार के मुताबिक वह योगेश मेहता से एक वर्ष तक म्युचुअल फंड की रसीद और पॉलिसी मांगती रही. थक-हारकर एक साल बाद पीड़िता ने मृगवास थाने में आरोपी योगेश के खिलाफ 23 जून को FIR दर्ज कराई. 

पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो फर्जी यूट्यूब बाबा की ठगी के कई और बड़े मामले सामने आए. पुलिस का कहना है कि यूट्यूब बाबा का कनेक्शन उत्तर प्रदेश से भी है. जो सिम कार्ड योगेश चला रहा था वो किसी अंकित के नाम पर दर्ज था. तीनों मोबाइल नंबरों में से एक नंबर ऐसा था जो उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक चालू था. 

गिरफ्तारी के वक्त योगेश भोपाल के एक होटल में रह रहा था. जहां से वह तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था. पुलिस ने फर्जी यूट्यूबर योगेश मेहता को होटल से गिरफ्तार कर लिया. पूजा के अलावा योगेश ने बड़ी संख्या में अन्य लोगों को भी झांसे में लेकर ठगा है.  

पुलिस कप्तान राकेश कुमार सागर के मुताबिक, गरीब योगेश ने पूजा परिहार से 5.50 लाख रुपये स्वीकार किए हैं. पूजा के नियम ऑनलाइन सट्टे में दिए गए हैं और दिए गए हैं. जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मूल निवासी मलेशिया, बडनगर, मंदसौर और रायलाट के कई लोगों से शेयरधारक फंड में इनवेस्ट कर डबल प्रॉफिट वाले बिजनेस में पांच करोड़ रुपये से ऊपर का फ्रॉड करवा चुका है.

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 4
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User