कौन सी दवा खाते हैं, जो ठंड में भी टी-शर्ट पहनते हैं, राहुल गांधी से किया हरियाणा के मंत्री ने सवाल

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'मैं जहां-जहां जाता हूं, वहां लोग एक सवाल जरूर पूछते हैं। सर्दी के मौसम में ऐसी कौन सी दवाई राहुल जी खाते हैं कि हाफ टीशर्ट में भी उन्हें ठंड नहीं लगती। अगर यह फॉर्मूला हमारे सैनिकों को, जो हिमालय पर रहते हैं, मिल जाए, तो देश के प्रति उनका बड़ा अच्छा योगदान होगा।'

Dec 23, 2022 - 20:19
0 55
कौन सी दवा खाते हैं, जो ठंड में भी टी-शर्ट पहनते हैं, राहुल गांधी से किया हरियाणा के मंत्री ने सवाल

भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से दिल्ली में एंट्री लेने वाली है।  इससे ठीक पहले हरियाणा के कृषि मंत्री ने राहुल गांधी और उनकी टी-शर्ट को लेकर टिप्पणी की है, जिसको लेकर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।  दरअसल, कृषि मंत्री जेपी दलाल ने यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी देश हित में सेना को बताएं कि वो कौन सी दवा खाते हैं, जिससे वो इतनी ठंड में भी टी-शर्ट पहनते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी शर्ट एक फिर चर्चा में है। इस बार हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'मैं जहां-जहां जाता हूं, वहां लोग एक सवाल जरूर पूछते हैं। सर्दी के मौसम में ऐसी कौन सी दवाई राहुल जी खाते हैं कि हाफ टीशर्ट में भी उन्हें ठंड नहीं लगती। अगर यह फॉर्मूला हमारे सैनिकों को, जो हिमालय पर रहते हैं, मिल जाए, तो देश के प्रति उनका बड़ा अच्छा योगदान होगा।'

कांग्रेस नेता ने भाजपा के मंत्री के सवाल का जवाब दिया। शुक्रवार को फरीदाबाद में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा, 'उनकी थिक स्किन (मोटी चमड़ी) है। इसलिए उन्हें ठंड नहीं लगती। मैं इसका क्या जवाब दूं।'

इससे पहले भी भाजपा ने उनकी टी शर्ट पर सवाल उठाए थे। उनकी फोटो के साथ लिखा था- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। जिस पर भी विवाद हुआ था। जेपी दलाल ने कहा, 'मैं देखता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा में बाकी लोग सब गर्म कपड़ों में रहते हैं और वह अकेले ऐसे नेता हैं जो ठिठुरती हुई सर्दी में भी टीशर्ट पहन हुए होते हैं। मुझे लगता है कि जरूर उनके पास कोई फॉर्मूला होगा। उन्हें इसे देश की सेना को देना चाहिए।'

शुक्रवार को आदर्श महिला कॉलेज में 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपनी अपनी रंगारंग, सांस्कृतिक व देशभक्ति की प्रस्तुति दी।  जिनमें सबसे ज़्यादा हरियाणा संस्कृति को लहराया गया. इस उत्सव के समापन पर कृषि मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।  उन्होंने विजेता बच्चों को सम्मानित किया और उनकी प्रस्तुति की तारीफ़ की। 

इस दौरान मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कोरोना की नई लहर को लेकर कहा कि लोगों को घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं, बल्कि नियमों की पालन करने की ज़रूरत है।  हम पहले की तरह ही इस पर क़ाबू पा लेंगे।  वहीं राहुल गांधी की यात्रा पर चुटकी लेते हुए उनकी टी-शर्ट पर सवाल खड़े किये।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं, जो देश को जानने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।  पर वो इतनी ठंड में टी-शर्ट पहने का फ़ॉर्मूला बताएं।  वो देश हित में सेना को बताएं कि कौन सी दवा खाते हैं, जो इतनी ठंड में भी टी-शर्ट में रहते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 11
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User