Weather Update: गर्मी से बेहाल राजधानी को कब मिलेगी राहत? IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जून में तो अच्छी बारिश हुई लेकिन अगस्त के महीने में बारिश दगा दे गई। अब अगस्त का महीना ख़त्म होने को है। अब भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। 

Aug 21, 2023 - 08:18
0 41
Weather Update: गर्मी से बेहाल राजधानी को कब मिलेगी राहत? IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इस महीने के अंत में सावन महीने का भी अंत हो जाएगा। सावन महीना अक्सर अच्छी बारिश के लिए जाना जाता है। इस बार खरमास की वजह से यह दो महीने का था। इस दौरान पहाड़ी राज्यों पर तो भीषण बारिश हुई और कई जगह तो इतनी बारिश हुई कि तबाही आ गई। 

वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जून में तो अच्छी बारिश हुई लेकिन अगस्त के महीने में बारिश दगा दे गई। अब अगस्त का महीना ख़त्म होने को है। अब भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। 

आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। 

मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए 21 से 24 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। यह दोनों राज्य भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से भारी तबाही झेल रहे हैं। 

वहीं अगर बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि आज सोमवार को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 

अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 22 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 22 और 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा 24 से 26 अगस्त तक मौसम शुष्क रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User