बोले राहुल गाँधी प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले क्या काम करेंगे

National-news, Badi-khbar, news-asr,congress, Rahul-gandhi, बोले राहुल गाँधी प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले क्या काम करेंगे

Nov 07, 2021 - 05:26
Updated: 5 years ago
0 56
बोले राहुल गाँधी प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले क्या काम करेंगे

भारत के सबसे बाद विपक्षी दल के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बातचीत के दौरान नई दिल्ली स्तिथ अपने आधिकारिक आवास पर अपने मेहमानों के साथ छोले भटूरे खाने के बारे में भी बात की। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक मिनट के वीडियो में उनके एक मेहमान ने राहुल गांधी से पूछा कि यदि आप हमारे प्रधान मंत्री बनते ही तो पहला सरकारी आदेश क्या देंगे? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, मैं महिलाओं को आरक्षण दूंगा।

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के एक स्कूल से आए मेहमानों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो  ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि उनकी यात्रा ने दिवाली को और भी खास बना दिया। संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए।

वीडियो में उपस्थित लोगों में से एक सहभागी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के किसानों के आंदोलन के समर्थन की सराहना की। कहा, यह आंदोलन वास्तव में लोगों के साथ आपकी एकता को दर्शा रहा था।

वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उपस्थित लोगों के साथ बातचीत की और आए हुए सभी मेहमानों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही महिलाओं के साथ गाते हुए भी देखा गया। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक स्कूल के एक समूह के लिए दिवाली रात्रिभोज का आयोजन किया। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो सबसे पहले क्या करेंगे। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, मैं महिलाओं को आरक्षण दूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 4
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User