कल यूपी में तेज बारिश की चेतावनी, गरज-चमक ओलावृष्टि के भी आसार- दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज बारिश का अनुमान

25 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 जनवरी तक गरज-चमक, बदली- बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।

Jan 24, 2023 - 09:13
0 59
कल यूपी में तेज बारिश की चेतावनी, गरज-चमक ओलावृष्टि के भी आसार- दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज बारिश का अनुमान

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलना अभी जारी है। हालांकि, मंगलवार से मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 

25 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 जनवरी तक गरज-चमक, बदली- बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में बारिश की रफ्तार और इसका दायरा भी बढ़ सकता है, इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, शाहजहांपुर, बंदायूं और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि के आसार हैं।

इन सबके बीच सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश ने लोगों को भिगोया। प्रदेश में न्यूनतम पारा अधिकांश शहरों में 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड में भी 25 और 26 जनवरी को भारी वर्षा या बर्फबारी देखी जाएगी। पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर कुछ इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 6
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User