दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर से KYC के नाम पर ऑनलाइन ठगी, OTP मांगा और खाते से निकाले लाखों रुपये

अभिनेता अन्नू कपूर भी ठगी का शिकार हो गए हैं। बैंक के केवाईसी अपडेट के नाम पर ठग ने उनसे विस्तृत जानकारी ली और 4.36 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। जैसे ही उन्हें इसका पता चला उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

Oct 02, 2022 - 10:48
0 130
दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर से  KYC के नाम पर ऑनलाइन ठगी, OTP मांगा और खाते से निकाले लाखों रुपये

आजकल आए दिन फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं।  साइबर क्राइम को लेकर तमाम तरह की चेतावनी देने के बावजूद कोई न कोई इसका शिकार हो जाता है।  एक छोटी सी गलती से आम से लेकर खास तक कोई भी इन जालसाजो के चुंगल में फंस जाता है।  ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है।  ये मामला है अभिनेता अन्नु कपूर का, अन्नू कपूर भी ठगी का शिकार हो गए हैं।  उनके अकाउंट से ठगों ने 4.36 लाख रूपये निकाल लिए। 

बैंक के केवाईसी अपडेट के नाम पर ठग ने उनसे विस्तृत जानकारी ली और 4.36 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। जैसे ही उन्हें इसका पता चला उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की सतर्कता ही थी कि उन्हें एक बड़ा अमाउंट वापस मिल गया है। अन्नू ने मुंबई पुलिस के ओशिवारा साइबर क्राइम टीम का शुक्रिया जताया जिसने तुरंत एक्शन लिया और उनके 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए।  

ओशिवरा थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने कपूर को फोन किया और उसने अभिनेता से कहा कि उनका केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) विवरण अपडेट करने की आवश्यकता है।  इसके बाद उसने कपूर से अपने बैंक खाते का विवरण और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा करने को कहा, जिसे उन्होंने कर दिया. पुलिस अधिकारी के अनुसार, “कुछ समय बाद, फोन करने वाले व्यक्ति ने कपूर के खाते से 4.36 लाख रुपये दो अन्य खातों में अंतरित कर दिए।  बैंक ने तुरंत ही उन्हें इस लेनदेन के बारे में सूचित करने के लिए फोन किया और उन्हें यह भी बताया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई है. उन्होंने कहा कि कपूर ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और जिन बैंकों में पैसा भेजा गया था, उनसे संपर्क किया गया। 

ठग ने अपना नाम कृष्ण कुमार रेड्डी बताया और उसने कहा कि वह HSBC बैंक के हेड ब्रांच से बोल रहा है। उसने कहा कि बैंक खाते का केवाईसी अनिवार्य है, नहीं तो उनका खाता बंद कर दिया जाएगा। अन्नू कपूर ने पूछा कि केवाईसी के लिए क्या करना होगा तो शख्स ने बताया कि उन्हें अपना बैंक खाता नंबर और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नंबर देना होगा। अन्नू कपूर ने अपना खाता नंबर और ओटीपी शख्स को बताया। कुछ समय बाद उन्हें HSBC बैंक के कस्टमर केयर से कॉल आया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई है और खाते से पैसे ट्रांसफर हुए हैं। 

अन्नू कपूर के खाते से दो बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। जैसे ही पुलिस को अन्नू कपूर की ओर से शिकायत मिली दोनों बैंक खाते को सीज कर दिए गए और उनके 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ठग की तलाश कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 8
Wow Wow 5
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User