बिहार में दो महिला सिपाहियों ने बैंक को लुटने से ऐसे बचाया, पेश की बहादुरी की मिसाल

सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी चौक स्थित ग्रामीण बैंक की घटना है. बैंक में तैनात दो महिला सिपाही जूही कुमारी और शांति कुमारी ने ये दिलेरी दिखाई है. अपराधी चेहरे पर मास्क लगाकर अंदर दाखिल होना चाह रहे थे. उस समय वहां तैनात महिला सिपाही ने उन्हें रोका और पूछताछ करने की कोशिश की. महिला सिपाही शांति कुमारी ने इस पूरी घटना पर कहा कि हमने उनसे खूब लड़ने प्रयास किया कि चाहे जो हो जाए हम तुमको बैंक लूटने नहीं देंगे और ना ही अपने हथियार छीनने देंगे. हमारी साथी पर भी राइफल तानी थी, वो डरकर भाग गए. वो तीन लोग थे.

Jan 19, 2023 - 13:18
0 41
बिहार में दो महिला सिपाहियों ने बैंक को लुटने से ऐसे बचाया, पेश की बहादुरी की मिसाल

बिहार के हाजीपुर में दो जाबांज महिला सिपाहियों ने बैंक लूटने आए लुटेरों को खदेड़ दिया. तीन लुटेरे हथियारों के साथ बैंक लूटने आए थे.महिला सिपाही पर पिस्टल तान दी और लूटने की कोशिश करने लगे, इसके बाद महिला सिपाही ने भी अपनी रायफ़ल लुटेरों पर तान दी.लुटेरों ने महिला सिपाही की रायफ़ल लूटने की कोशिश की, झड़प में महिला सिपाही को चोट भी आई है. आरोपी फरार हैं.

महिला सिपाही शांति कुमारी ने इस पूरी घटना पर कहा कि हमने उनसे खूब लड़ने प्रयास किया कि चाहे जो हो जाए हम तुमको बैंक लूटने नहीं देंगे और ना ही अपने हथियार छीनने देंगे. हमारी साथी पर भी राइफल तानी थी, वो डरकर भाग गए. वो तीन लोग थे.


बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी चौक स्थित ग्रामीण बैंक की घटना है. बैंक में तैनात दो महिला सिपाही जूही कुमारी और शांति कुमारी ने ये दिलेरी दिखाई है. अपराधी चेहरे पर मास्क लगाकर अंदर दाखिल होना चाह रहे थे. उस समय वहां तैनात महिला सिपाही ने उन्हें रोका और पूछताछ करने की कोशिश की. 


इसी क्रम में अपराधियों ने महिला सिपाही पर पिस्टल तान दी. दोनों महिला सिपाही भी अपराधियों से उलझ गईं. इसमें  महिला सिपाही को चोट भी आई है. इसके बाद भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए. पुलिस के बड़े अधिकारी भी जांच-पड़ताल कर रहे हैं. फरार हुए लुटेरों की तलाश जारी है.

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 1
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User