बिगड़े बोल- अगर मेरे आका की इज्जत पर...तो शहरों को कर्बला बना देंगे, बोले JDU नेता गुलाम रसूल

मौलाना गुलाम रसूल बलियावी जेडीयू से एमएलसी रहे हैं. झारखंड के हजारीबाग में एक रैली के दौरान उन्होंने जमकर जहर उगला. बलियावी पहले तो सामाजिक मुद्दों पर बोल रहे थे लेकिन अचानक से वह भड़काऊ तकरीर करने लगे. 

Jan 19, 2023 - 13:55
0 43
बिगड़े बोल- अगर मेरे आका की इज्जत पर...तो शहरों को कर्बला बना देंगे, बोले JDU नेता गुलाम रसूल

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता ने भड़काऊ बयान दिया है. जेडीयू नेता मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में एक रैली के दौरान बीजेपी से बर्खास्त नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ मुसलमानों को भड़काया. मौलाना गुलाम रसूल ने कहा कि अगर आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को कर्बला बना दिया जाएगा.

मौलाना गुलाम रसूल बलियावी जेडीयू से एमएलसी रहे हैं. झारखंड के हजारीबाग में एक रैली के दौरान उन्होंने जमकर जहर उगला. बलियावी पहले तो सामाजिक मुद्दों पर बोल रहे थे लेकिन अचानक से वह भड़काऊ तकरीर करने लगे. 
मौलाना ने रैली में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे जितनी गालियां देनी है दे लो, लेकिन अगर मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकठ्ठा हुए हैं. उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे. कोई रियायत नहीं होगी"
वे यही नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, "जीने की तमन्ना वो करे जिसके पास रसूल का नूर न हो. हम तो इसी आरजू तमन्ना से जिए जीते हैं कि मरने के बाद एक दिन ऐसा भी आएगा कोई नहीं रहेगा. मैं रहूंगा मेरा रसूल रहेगा. कोई समझौता नहीं होगा."

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 2
Angry Angry 5
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User