ये दोनों ,योगी बने दोबारा मुख्यमंत्री, अपनी मन्नत पूरी करने के लिए 250 KM तक, लेटकर परिक्रमा करते आ रहे योगी से मिलने

ये दो लोग नरैनी तहसील के हजारी पुरवा निवासी जयपाल और मुन्नीलाल हैं. उन्होंने बताया कि हमने विधानसभा चुनाव में योगी मोदी की जीत के लिए मन्नत मांगी थी। 2022 के चुनाव में अगर दोबारा योगी सीएम बनते हैं तो वह गांव से लेटकर लखनऊ तक का सफर करेंगे। उनसे मुलाकात करेंगे. दोबारा सरकार बन गई और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री भी बन गए तो मन्नत पूरी करने का फैसला किया है। हम दोनों लेटकर लखनऊ के लिए निकल पड़े हैं।

Apr 04, 2022 - 02:52
0 101
ये दोनों ,योगी बने दोबारा मुख्यमंत्री, अपनी मन्नत पूरी करने के लिए 250 KM तक, लेटकर परिक्रमा करते आ रहे योगी से मिलने

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के रहने वाले दो लोगों ने योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने पर बांदा से लखनऊ तक लेटकर आने की मन्नत मानी थी। 10 मार्च को भाजपा को बहुमत मिला और अब शपथ ग्रहण भी हो गया। अब योगी सरकार ने यूपी का कामकाज संभाल लिया है तो बांदा के ये दोनों 'योगी भक्त' चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप में लखनऊ तक का सफर पैदल लेटकर तय करने निकल चुके है। 

जानकारी के लिए बता दे , इनके घरों से सीएम आवास की दूरी तकरीबन 250 किलोमीटर है।  इसे तय करने में दोनों को अभी एक हफ्ते का समय और लगने की संभावना है।  दोनों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर ही वापस लौटेंगे।  सफर की शुरुआत करते समय गांव के लोगो ने उनका ढोल नगाड़ों से स्वागत भी किया। 

आपको बता दे, ये दो लोग नरैनी तहसील के हजारी पुरवा निवासी जयपाल और मुन्नीलाल हैं. उन्होंने बताया कि हमने विधानसभा चुनाव में योगी मोदी की जीत के लिए मन्नत मांगी थी। 2022 के चुनाव में अगर दोबारा योगी सीएम बनते हैं तो वह गांव से लेटकर लखनऊ तक का सफर करेंगे।  उनसे मुलाकात करेंगे. दोबारा सरकार बन गई और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री भी बन गए तो मन्नत पूरी करने का फैसला किया है।  हम दोनों लेटकर लखनऊ के लिए निकल पड़े हैं।  उन्होंने एक पोस्टर भी बनवाया है, जिसमें लिखा है कि
'मुख्यमंत्री योगी से मिलने के लिए लेटी परिक्रमा करते हुए जयपाल और मुन्नीलाल' 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User