सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर पुलिस का कड़ा एक्शन, दिया था विवादित बयान

सपा विधायक शहजिल इस्लाम समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने विवादित बयान दिया था। जान लें कि विधायक शहजिल इस्लाम मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा, बल्कि गोलियां निकलेंगी।

Apr 05, 2022 - 03:16
0 117
सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर पुलिस का कड़ा एक्शन, दिया था विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के बरेली में भोजीपुरा विधानसभा से सपा विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के खिलाफ बारादरी थाने में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। विधायक शहजिल इस्लाम का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया था।  इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

समाजवादी पार्टी के नेता शहजिल इस्लाम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द बोलने पर बरेली के एसएसपी ने कहा कि एक तहरीर मिली कि एक जनप्रतिनिधि की तरफ से कुछ अपशब्द बोले गए हैं। इसके आधार पर IPC की धारा 504, 506 और 153 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सबूतों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा, बल्कि गोलियां निकलेंगी। 

जानिए क्या है पूरा मामला 

सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमारे कम विधायक थे तो सदन में योगी जी ने बहुत भला बुरा कहा।  बस मुंह से गाली नहीं दी बाकी सारे क्रिया कर्म कर दिए, लेकिन अब हम लोगों की अच्छी संख्या है।  विपक्ष के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं तो आज अगर मुख्यमंत्री होने के नाते, नेता सदन होने के नाते योगी अगर अपशब्द कहने का काम करेंगे तो हम लोग भी चुप बैठने वाले नहीं हैं। 
उन्होंने कहा कि योगी यदि बोलेंगे तो हम लोग भी हाथों-हाथ जवाब देने का काम करेंगे।  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान कर दिया है कि हम समाजवादी लोग सड़कों पर भी लड़ाई लड़ेंगे और सदन के अंदर भी सरकार से लड़ाई लड़ने का काम करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि परेशान और निराश होने की जरूरत नहीं है. वह दिन चले गए जब उनकी तानाशाही चलती थी, अब एक मजबूत विपक्ष सदन में मौजूद है। 

उन्होंने कहा कि हमारे हर दिल अजीज नेता जोकि बब्बर शेर हैं अखिलेश यादव वह भी आपके साथ हैं और अगर उनके मुंह से भी आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा, गोलियां निकलेंगी।  परेशान और घबराने की जरूरत नहीं है हम लोग आपके साथ में है।  हमारे सब प्रत्याशियों को एक एक-एक लाख वोट मिले हैं।  इन्होंने मनमानी करने की कोशिश की तो हम लोग प्रदर्शन करेंगे और सड़के जाम करेंगे।  कोई जुर्मजाति बर्दाश्त नहीं होने देंगे।  भाजपा अगर उन्माद फैलाने की कोशिश करेगी तो हम भी उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

बता दें कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने विवादित बयान दिया था।  जान लें कि विधायक शहजिल इस्लाम मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा, बल्कि गोलियां निकलेंगी। उधर, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User