ओवैसी की गाड़ी पर हमला करने वाले ने बताई यह वजह

असदुद्दीन ओवैसी ने बताया ' 'मैं किठौर, मेरठ (उ.प्र.) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी में वहां से निकला'' ओवैसी ने कहा कि हम मोदी सरकार और राज्य सरकार दोनों को कह रहे हैं कि ये इनकी ज़िम्मेदारी है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। ये कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है।"

Feb 04, 2022 - 04:24
0 73
ओवैसी की गाड़ी पर हमला करने वाले ने बताई यह वजह

हैदराबाद से लोक सभा सांसद  और AIMIM चीफ असदुद्दीन औवैसी की कार पर हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक ओवैसी उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे इसी दौरान कुछ अनजान व्यक्तियों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी. हमले का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. वीडियो में दो शख्स कार पर फायरिंग करते दिख रहे हैं. हमलावरों में से एक ने लाल रंग की शर्ट पहनी हुई है, वहीं दूसरे शख्स ने सफेद शर्ट पहनी हुई है. जानकारी के मुताबिक ये हमला छिजारसी टोल गेट पर हुआ है.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गुरुवार शाम AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमला करने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। दो बुलेट लगने से ओवैसी की कार के निचले हिस्से में छेद हो गया। ओवैसी सुरक्षित हैं। देर शाम ओवैसी ने कहा कि यह सुनियोजित साजिश है और घटना की जांच होनी चाहिए।

गुरुवार शाम को घटना के बाद हमलावर मौके पर हथियार छोड़कर फरार हो गए थे। एक बंदूक में कलावा बंधा था। एक हमलावर को घटना के थोड़ी देर बाद पुलिस ने पकड़ लिया था। उसका नाम सचिन है। वह ग्रेटर नोएडा स्थित पूर्व सीएम मायावती के गांव बादलपुर का रहने वाला है।

देर शाम फरार दूसरे आरोपी शुभम को भी पुलिस ने गाजियाबाद जिले के सिहानी गेट थाना क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया है। कुछ पोस्टर में भाजपा नेताओं के साथ उसकी फोटो भी दिख रही है। फेसबुक प्रोफाइल में उसने खुद को देशभक्त सचिन हिंदू बताया है। वहीं, एक फोटो में वह हरा कुर्ता पहने गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के साथ भी दिख रहा है।

ओवैसी ने बताया कि मेरठ-किठौर में हमारी पदयात्रा थी। किठौर से पदयात्रा करके दिल्ली के लिए रवाना हुए। पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास अचानक जोरदार आवाज आई। दोस्त यामीन हमारी गाड़ी चला रहे थे। शौकत हमारे साथ बैठे हुए थे। पीछे टाटा सफारी और दो फॉरच्यूनर थी। पीछे जो फॉरच्यूनर थी, उसमें माजिद हसन मेयर बैठे हुए थे। उनके ड्राइवर ने हमें कवर किया। आरोपियों ने फॉरच्यूनर पर भी दो राउंड फायर किया।

फ्लाईओवर से पहले हमने गाड़ी रोकी और दूसरी गाड़ी सफारी में बैठकर हम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मेरी एएसपी से बात हुई है। उन्होंने एक हथियार बरामद होने की पुष्टि की है। हम सरकार से उम्मीद करेंगे कि हमलावर कौन हैं, इसके पीछे किसका दिमाग है, किसने हमला किया, किसने साजिश रची, इसकी स्वतंत्र जांच कराई जाए। हमको कई मर्तबा धमकियां मिली हैं। मैं इस मामले को संसद में उठाऊंगा। स्पीकर से व्यक्तिगत मिलूंगा। निर्वाचन आयोग भी इसका संज्ञान ले। प्रयागराज धर्म संसद में मुझको गालियां दी गईं।

AIMIM चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा-  "कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गई. 4 राउंड फ़ायर हुए. 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं. अलहमदु’लिलाह"

असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार को हुए हमले को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारियों ने बताया हमलावरों में एक को अरेस्‍ट कर लिया गया है और दूसरा हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने असदुद्दीन ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत होकर ये हमला किया।

असदुद्दीन ओवैसी ने बताया '
'मैं किठौर, मेरठ (उ.प्र.) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी में वहां से निकला'' ओवैसी ने कहा कि हम मोदी सरकार और राज्य सरकार दोनों को कह रहे हैं कि ये इनकी ज़िम्मेदारी है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। ये कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है।"

इस मामले में एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि ओवैसी के काफिले पर अटैक की खबर मिली है। वहां के वीडियो फुटेज निकाले गए हैं। दो युवकों ने फायरिंग की है। एक को पकड़ा गया है। उसका नाम सचिन है। वह बादलपुर गांव का रहने वाला है। उसके पास से अवैध पिस्टल मिली है। वीडियो फुटेज से स्पष्ट है कि वह घटना में शामिल है। मेरठ के आईजी मौके पर मौजूद हैं। घटना की वजह क्या रही, इस पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। एडीजी ने कहा कि इस बारे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, कुछ पुलिस सूत्रों ने बताया कि ओवैसी के बयानों से नाराज होकर आरोपी ने ओवैसी पर फायरिंग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User