दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 9:45 बजे अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया। कश्मीर पहाड़ी इलाका है, ऐसे में यहां पर भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है. एक्सपर्ट भी मानते हैं कि इस क्षेत्र में बड़ा भूकंप आ सकता है.

Feb 05, 2022 - 05:20
0 49
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके
आज शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों के मुताबिक जमीन काफी तेज हिली थी जिस वजह से सभी डर गए. इससे पहले 14 जनवरी को भी जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था। फिलहाल, कहीं भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 9:45 बजे अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया। कश्मीर पहाड़ी इलाका है, ऐसे में यहां पर भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है. एक्सपर्ट भी मानते हैं कि इस क्षेत्र में बड़ा भूकंप आ सकता है. ऐसे में लोगों में एक डर हमेशा बना रहता है. छोटा भूकंप भी लोगों को खौफजदा करने के लिए काफी रहता है. 

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 4
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User