कड़ाके की ठंड जारी, बढ़ी बच्चों की छुट्टियां, यूपी के इन जिलों में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1-8वीं के स्कूल

मौसम की मार से हर उम्र के लोग प्रभावित हैं. सुबह-सुबह स्कूल के लिए निकलने वाले बच्चों की सेहत पर इसका नकारात्मक असर हो रहा है और इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जनपद लखनऊ के कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है.

Jan 08, 2023 - 10:11
0 62
कड़ाके की ठंड जारी, बढ़ी बच्चों की छुट्टियां, यूपी के इन जिलों में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1-8वीं के स्कूल

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का कहर लगातार जारी है. मौसम की मार से हर उम्र के लोग प्रभावित हैं. सुबह-सुबह स्कूल के लिए निकलने वाले बच्चों की सेहत पर इसका नकारात्मक असर हो रहा है और इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जनपद लखनऊ के कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है.

अरुण कुमार ने अपने आदेश में कहा, 'लखनऊ के जिलाधिकारी द्वारा 6 जनवरी को किए गए अनुमोदन के अनुसार अत्यधिक शीतलहर के कारण छात्रों को स्कूल पहुंचने में हो रही कठिनाई को देखते हुए लखनऊ जिला में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी स्कूलों में 9 से 14 जनवरी तक छुट्टी घोषित की जाती है.' आदेश में लिखा गया है कि यह छुट्टी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड्स के स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के लिए लागू है.

नोएडा के स्कूल 14 जनवरी, 2023 तक बंद रहेंगे. गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी द्वारा जारी ताजा आदेशों के अनुसार, नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल शीतलहर के कारण 14 जनवरी, 2023 तक बंद रहेंगे. कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए समय में बदलाव किया गया है.

गाजियाबाद में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्दी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. शीत लहर और घने कोहरे के चलते बेसिक शिक्षा विभाग गाजियाबाद ने स्कूलों के विंटर वेकेशन को 11 जनवरी तक लागू कर दिया है. यह फैसला केवल कक्षा 1 से 8वीं क्लास तक के लिए लिया गया है. इससे पहले 8वीं तक बच्चों की सर्दी की छुट्टियां 07 जनवरी तक ही थीं. जिला शिक्षा विभाग ने अपने नए निर्देश में वेकेशन बढ़ाने के साथ-साथ किसी भी कार्यक्रम के लिए भी बच्चों को न बुलाने का आदेश दिया है.

मैनपुरी जिले में शीतकालीन अवकाश के कारण 14 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिये गये हैं. मैनपुरी बेसिक शिक्षा विभाग के आदेशानुसार आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है. इसके अलावा बताया गया है कि परिषदीय स्कूलों में जो शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था वह पहले की तरह यानी 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक लागू रहेगा. इससे पहले राजधानी लखनऊ में 4 जनवरी से 7 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई थी. इसमें भी शीतलहर का ही हवाला दिया गया था. हालांकि यह छुट्टी पहली से 12 तक के सभी स्कूलों के लिए थी. मौजूदा आदेश केवल 8वीं क्लास तक के लिए हैं. बता दें कि बीते कुछ दिनों में कई जिलों ने मौसम की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग चरण में स्कूल बंद करने की घोषणा की है.

What's Your Reaction?

Like Like 20
Dislike Dislike 0
Love Love 15
Funny Funny 6
Wow Wow 15
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User